फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भुवी के रिसेप्

भुवी के रिसेप्

Sun, 12 Nov 2017 01:58 AM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
भुवी के रिसेप्
भुवी के रिसेप्शन में शामिल होंगी क्रिकेट और बॉलीवुड हस्तियां
विज्ञापन

मेरठ। भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की शादी के रिसेप्शन में पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, कप्तान विराट कोहली सहित क्रिकेट और फिल्मी जगत की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। श्रीलंकाई और भारतीय टीम सहित बीसीसीआई के सदस्य दिल्ली के ताज होटल में होने वाले रिसेप्शन में पहुंचेंगे। हालांकि दिल्ली में होने वाले इस रिसेप्शन की तारीख अभी तय नहीं हो पाई है।
शनिवार को मेरठ में गढ़ रोड़ स्थित होटल ब्राड-वे इन में आयोजित प्रेस वार्ता में भुवी के पिता किरनपाल सिंह और बहन रेखा ने इस बाबत जानकारी दी। किरनपाल ने बताया कि 21 नवंबर को भुवनेश्वर और नूपुर की सगाई होगी। 22 नवंबर को होटल ब्राड-वे इन में मेंहदी, महिला संगीत, भात सहित अन्य पारंपरिक रस्में होंगी। जिसमें महिलाओं के स्थानीय लोक गीत संगीत से लेकर लाइव म्यूजिक से कार्यक्रम को शानदार बनाया जाएगा। 23 नवंबर को परतापुर बाईपास मेरठ स्थित होटल ब्रावुरा में विवाह होगा। दिन में ही फेरे होंगे। रात में शादी का पहला रिसेप्शन होगा। 26 नवंबर को भुवी के पैतृक गांव बुलंदशहर के लुहारली में भी शादी का दूसरा रिसेप्शन होगा। शादी का विशेष और तीसरा रिसेप्शन दिल्ली के होटल ताज में होना है, जिसमें क्रिकेट ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के कई सितारे भी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

कोलकाता की शेरवानी, दिल्ली का सूट
बहन रेखा अधाना ने बताया कि वे इकलौते भाई भुवी की शादी में कोई कमी नहीं छोडे़ंगी। भुवी शादी में खास अंदाज में दिखने वाले हैं। जिसके लिए शेरवानी कोलकाता से और सूट दिल्ली से तैयार करा रहे हैं। सभी अलग अलग कार्यक्रमों के लिए भुवनेश्वर ने ड्रेस पसंद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नूपुर बहू नहीं बेटी होगी
पिता किरनपाल सिंह ने कहा नूपुर नागर उनकी बहु नहीं बेटी होंगी। नूपुर के हाथों से बना भोजन खाने को वे बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सबसे पहले वो नूपुर से खीर बनवाकर खाना पसंद करेंगे। उन्होंने नूपुर की नौकरी को लेकर कहा कि शादी के बाद भुवी और नूपुर को जो अच्छा लगेगा वो करें। इसमें घर वालों का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा।
भुवी की पसंद है नूपुर
एक सवाल पर बहन रेखा ने कहा कि भुवनेश्वर ने ही नूपुर को पसंद किया। जबकि वे नूपुर को बचपन से ही जानती हैं। क्योंकि बचपन से साथ-साथ खेले, पले और बढ़े हैं।

रिसेप्शन की डेट को लेकर मंथन
श्रीलंका टीम से भारत का तीसरा टेस्ट मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में 2 दिसंबर को होना है। जबकि दूसरा टेस्ट मैच 28 नवंबर को खत्म होगा, जिसके चलते अनुमान है कि 29 नवंबर को भारतीय टीम दिल्ली के ताज होटल पहुंचेगी। इसी होटल में भुवी का विशेष और तीसरा रिसेप्शन तय होना है। 29 नवंबर से 6 दिसंबर तक श्रीलंका और भारतीय क्रिकेट टीम दिल्ली में होंगी। सूत्रों के मुताबिक इन आठ दिनों में ही भुवी का यह खास रिसेप्शन हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed