{"_id":"5a04c1034f1c1b8e698ba657","slug":"111510260995-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ कॉलेज में अभी मूर्ति और मंच का नहीं सुलझा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ कॉलेज में अभी मूर्ति और मंच का नहीं सुलझा मामला
Updated Fri, 10 Nov 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूर्ति और मंच का मामला अभी नहीं सुलझा
मेरठ। 16 नवंबर को बिहार के राज्यपाल और मेरठ कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सतपाल मलिक को कॉलेज में आना है। वह माल्यार्पण और सरस्वती की मूर्ति का शिलान्यास करेंगे। मंच पर छात्रसंघ पदाधिकारियों के बैठने और मूर्ति पर छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ सिंह का नाम लिखने को लेकर छात्रों का दूसरा पक्ष विरोध कर रहा है। वह मूर्ति से नाम हटाने और मंच पर सबको जगह देने की मांग कर रहे हैं। साथ ही कैंपस में चौधरी चरण सिंह की मूर्ति लगाने की भी मांग कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को सौरभ सिंह और छात्र नेता अनुज जावला ने मैनेजमेंट अध्यक्ष डॉ. राम कुमार गुप्ता से मुलाकात की। उनको कार्यक्रम और अपनी योजना के बारे में अवगत कराया। दूसरे पक्ष ने फोन पर उनसे बात की। तीन बजे अध्यक्ष और सचिव का छात्रों से मिलने का कार्यक्रम था। लेकिन मुलाकात नहीं हुई।
हॉस्टल में गंदगी की शिकायत
मेरठ। मेरठ कॉलेज में बृहस्पतिवार को बीएनएम हॉस्टल के छात्रों ने प्रिंसिपल से हॉस्टल में गंदगी और खराब पानी होने की शिकायत की। उन्होंने कहा दूषित पानी पीने की वजह से वह बीमार पड़ रहे हैं। मच्छरों की वजह से कई छात्रों को डेंगू हो चुका है। छात्रों ने प्रिंसिपल डॉ. बी कुमार को बताया कि हॉस्टल में आरओ नहीं है। इस पर उन्होंने कहा वह इसके लिए आदेश कर चुकी हैं। वह क्यों नहीं लगा इस बारे में पता कराएंगी। छात्रों ने कहा खिड़की टूटी होने के कारण कमरों में सांप घुस जाते हैं। प्रिंसिपल ने छात्रों को कार्रवाई का आश्वासन दिया।