फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शहर के कई इलाकों में 14 घंटे तक गुल रही बिजली

शहर के कई इलाकों में 14 घंटे तक गुल रही बिजली

Sun, 03 Sep 2017 02:51 AM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
शहर के कई इलाकों में 14 घंटे तक गुल रही बिजली
मेरठ। शुक्रवार देर रात हुई तेज बारिश से शहर के बिजलीघरों में ब्रेक डाउन हो गया। कई इलाकों में 12-14 घंटे तक बिजली गुल रहने से एक लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए। आधी रात को इन्वर्टर भी ठप होने से इन इलाकों में अंधेरा पसर गया। बिजली और पेयजल आपूर्ति बाधित होने से मुस्लिम इलाकों में ईद की खुशियां फीकी पड़ गईं। शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे के आसपास आपूर्ति बहाल हो पाई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से आधी रात तक रुक रुककर बारिश होती रही। दिन में जहां बार-बार कट लगते रहे तो इन्वर्टर भी पूरी तरह से चार्ज नहीं हो सके। देर शाम ब्रेकडाउन होने से नौचंदी बिजलीघर से जुडे़ इलाकों फूलबाग कॉलोनी, सोहराब गेट्र, दयाल बाग, जैदी फार्म, हापुड़ रोड, जयदेवी नगर, रामबाग कॉलोनी, राजेंद्र नगर, नेहरूनगर और सूरजकुंड इलाके में अंधेरा पसर गया। मध्य रात्रि के बाद दो बार बिजली के झटके लगे। पूरी रात अंधेरे में काटने वाले इन इलाके के लोग शनिवार सुबह तक बिजली और पानी का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

दूसरे इलाकों में भी रही किल्लत
मोदीपुरम से मकबरा पुराना बिजलीघर आने वाली 33 केवीए की लाइन में फाल्ट आने से महताब, मकबरा, पूर्वा महावीर, तिवारी क्वार्टर, भूसा मंडी, केसरगंज, रेलवे रोड, जैन नगर सहित कई इलाकों की बिजली पूरी रात बंद रही। इसके अलावा शहर के अन्य इलाकों लिसाड़ी गेट, सेंटलुक्स, कंकरखेड़ा आदि बिजलीघर क्षेत्रों की जनता को भी बिजली की किल्लत से दो-चार होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बताया कारण
बारिश के दौरान मेडिकल ट्रांसमिशन से नौचंदी ट्रांसमिशन को आने वाली 33 केवीए की लाइन में फाल्ट होना बताया गया। जिसके कारण 132 केवीए की सीटी में भी ब्रेकडाउन हो गया। अधीक्षण अभियंता शहर संजय अग्रवाल ने बताया कि बारिश के चलते ब्रेकडाउन हुआ, जिस कारण बिजलीघर ठप हो गए थे। रात्रि में ही कर्मचारी पेट्रोलिंग करते रहे। लेकिन फाल्ट सुबह के समय मिलने के बाद ही बिजली चालू की गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed