फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मंडलायुक्त ने कराया औचक निरीक्षण, 19 अफसर मिले गायब

मंडलायुक्त ने कराया औचक निरीक्षण, 19 अफसर मिले गायब

Fri, 18 Aug 2017 01:36 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने कराया औचक निरीक्षण, 19 अफसर मिले गायब
मेरठ। मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने बृहस्पतिवार को सरकारी दफ्तरों का औचक निरीक्षण कराया तो आला अधिकारियों तक की पोल खुल गई। तीनों एडीएम, एसडीएम सदर तथा सीएमओ समेत 19 अधिकारी ऑफिस से नदारद मिले। नगर निगम और आवास विकास परिषद दफ्तर का सबसे बुरा हाला मिला। इन सभी अधिकारियों से जवाब-तलब कर लिया गया है।
विज्ञापन

शासन ने निर्देश दिए हैं कि अधिकारी सुबह नौ बजे से 11 बजे तक अपने दफ्तरों में मौजूद रहकर जनता की समस्याएं सुनें। मंडलायुक्त भी बार-बार कह रहे हैं कि इन निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए। इसी की जांच के लिए उन्होंने नौ अफसरों की टीम अलग-अलग कार्यालयों में अधिकारियों की उपस्थिति जांचने भेजी थी।
विज्ञापन

यहां-यहां गईं टीमें
टीम 01 : अपर आयुक्त उद्योग राधेश्याम मिश्र कलक्ट्रेट स्थित एडीएम प्रशासन, वित्त, एलए व न्यायिक के अलावा एसडीएम सदर के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कमिश्नर को रिपोर्ट दी कि एडीएम एलए का कार्यालय खुला मिला। लेकिन एडीएम अनुपस्थित मिले। हद तो यह रही कि अपर जिलाधिकारी प्रशासन, वित्त, न्यायिक कार्यालय में मिले ही नहीं, उनके कार्यालय भी प्रात: 9:15 बजे तक नहीं खुले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम 02: सचिव एमडीए राजकुमार उप गन्ना आयुक्त कार्यालय पांडव नगर पहुंचे। इस परिसर में उप गन्ना आयुक्त के साथ उप चीनी आयुक्त व डीसीओ का कार्यालय है। यहां पाया गया कि उप गन्ना आयुक्त बॉयोमैट्रिक पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर सरकारी कार्य से बुलंदशहर गये थे। उप चीनी आयुक्त अनुपस्थित मिले। जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय में उपस्थित मिले।
टीम 03: संयुक्त आयुक्त खाद्य अनिल दूबे एसडीएम सदर के कार्यालय औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो एसडीएम सदर अनुपस्थित मिले। वह प्रात: 9:27 बजे तक कार्यालय में नहीं आए थे।
टीम 04: जिला विकास अधिकारी अतुल मिश्रा संयुक्त आवास आयुक्त कार्यालय आवास विकास परिषद शास्त्रीनगर पहुंचे तो संयुक्त आवास आयुक्त महेंद्र सिंह अनुपस्थित मिले। यहां की हालत इस कदर खराब थी कि उसी कार्यालय परिसर में विभिन्न छह खंडों में से पांच खंड के अधिकारी अनुपस्थित मिले।
टीम 05: उप निदेशक सूचना सीएमओ कार्यालय पहुंचे तो सीएमओ प्रात: 09:30 तक कार्यालय में नहंीं पहुंचे थे।
टीम 06: संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक सहकारिता डीएसओ कार्यालय में निरीक्षण करने पहुंचे तो डीएसओ राजेश कुमार उपस्थित मिले।
टीम 07: अपर आयुक्त वित्त अनीता सिंह डीआईओएस कार्यालय पहुंचीं तो जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा उपस्थित मिले।
टीम 08: सांख्यिकी अधिकारी एसपी नैन आरटीओ कार्यालय निरीक्षण को पहुंचे तो आरटीओ व एआरटीओ अनुपस्थित मिले। वह प्रात: 09:25 तक कार्यालय में नहीं आए थे।
टीम 09: अपर आयुक्त आरएस धामा नगर निगम में औचक निरीक्षण को पहुंचे तो नगरायुक्त व अपर नगरायुक्त मेडिकल अवकाश पर मिले। मुख्य अभियंता नगर निगम केबी वार्ष्णेय, अधिशासी अभियंता मोइनुउद्दीन, अधिशासी अभियंता मीना सिह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी कंवर सेन अनुपस्थित मिले। कर्मचारी लिपिक कार्यालय बंद मिला।

समय पर पहुंचें ऑफिस: मंडलायुक्त
कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार ने कहा है कि यदि बिना कारण के कोई अधिकारी अपने कार्यालय से अनुपस्थित रहता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्य साचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में शासन द्वारा पुन: यह निर्देश दिए गए हैं कि समस्त अधिकारी प्रतिदिन (अवकाश/ऐसे कार्य दिवसों को छोड़कर जबकि वह मुख्यालय पर उपलब्ध न हो अथवा अपरिहार्य शासकीय कार्यों में व्यस्त हो) प्रात: 09 बजे से 11 बजे तक अपने कार्यालय में बैठकर जनता से मिलेंगे तथा जन शिकायतों का त्वरित रूप से निस्तारण सुनिश्चित करेंगे। मंडल के सभी पुलिस-प्रशासनिक और सरकारी अधिकारियों को पत्र प्रेषित किया गया है। इस समयावधि में जनसमस्या न सुनने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
खास बात
- इनमें तीनों एडीएम, एसडीएम सदर और सीएमओ भी शामिल
- निगम और आवास विकास का सबसे बुरा हाल मिला, सभी से जवाब तलब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed