फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ओपन मेरिट आएगी पर चार दिन फीस नहीं जमा हो पाएगी

ओपन मेरिट आएगी पर चार दिन फीस नहीं जमा हो पाएगी

Sat, 12 Aug 2017 03:03 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 03:03 AM IST
विज्ञापन
ओपन मेरिट आएगी पर चार दिन फीस नहीं जमा हो पाएगी
मेरठ और सहारनपुर मंडल के ध्यानार्थ
विज्ञापन


बैंकों में है छुट्टी, 16 अगस्त को खुलेंगे बैंक, तब बनेगा फीस का ड्रॉफ्ट
सीसीएसयू की ओपन मेरिट के दाखिले होंगे प्रभावित, बढ़ानी होगी तिथि

मेरठ। सीसीएसयू की ओपन मेरिट पर बैंकों की चार दिन की छुट्टी भारी पड़ गई है। शनिवार को कॉलेज ओपन मेरिट तो जारी कर देंगे, लेकिन फीस के लिए ड्राफ्ट चार दिन बाद ही बन पाएंगे। क्योंकि बैंक में मंगलवार तक छुट्टी है। करीब 15 कॉलेजों ने ओपन मेरिट के लिए आवेदन को ऑनलाइन चेकइन नहीं किया है। इस वजह से विवि ने इन कॉलेजों को शनिवार तक का वक्त दिया है। यह कॉलेज सोमवार को ओपन मेरिट जारी करेंगे। विवि ने 14 अगस्त को जन्माष्टमी का अवकाश घोषित किया है। लेकिन प्रवेश का काम कॉलेजों में होगा।
विवि ने मेरठ और सहारनपुर मंडल के कॉलेजों में ओपन मेरिट से 12 से लेकर 17 अगस्त तक दाखिले करने को कहा था। एडमिशन पोर्टल से प्रारूप डाउनलोड होने के बाद 10 और 11 अगस्त को कॉलेजों में जमा कराया था। कॉलेजों से प्राप्त आवेदन विवि ने अपने पास मंगा लिए हैं। मेरिट के हिसाब से घटते क्रम में आवेदकों की सूची कॉलेजों को भेज दी है। कॉलेज इस सूची से ही ओपन मेरिट तैयार कर घोषित करेंगे। विवि के सहायक प्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रशांत कुमार के मुताबिक करीब 15 कॉलेजों ने आवेदनों को ऑनलाइन चेकइन नहीं किया है। इस वजह से इनको विवि ने सूची उपलब्ध नहीं कराई है। शनिवार शाम पांच बजे तक का कॉलेजों को वक्त दिया है। यह कॉलेज अब सोमवार को मेरिट जारी करेंगे। सोमवार को जन्माष्टमी का अवकाश घोषित किया है, लेकिन कॉलेजों में दाखिले का काम होगा।
विज्ञापन


अधिकांश में ड्राफ्ट से होती है फीस जमा
मेरठ और सहारनपुर मंडल में अधिकांश कॉलेजों में ड्राफ्ट से फीस जमा होती है। विवि ने ऑनलाइन फीस जमा करने की सुविधा देने को कहा था। कुछ कॉलेजों ने ऐसा किया है, बावजूद इसके छात्रों का अधिक रुझान ड्राफ्ट की ओर है। मेरठ की बात करें तो डीएन डिग्री कॉलेज में ऑनलाइन फीस जमा होने की सुविधा है। कॉलेज ने साथ में ऑफलाइन का विकल्प भी रखा है। आरजी गर्ल्स कॉलेज में ऑनलाइन फीस जमा हो रही है। मेरठ कॉलेज में ड्राफ्ट से फीस जमा हो रही है। बैंक में सैकेंड सैटरडे, रविवार, जन्माष्टमी और 15 अगस्त की छुट्टी है। मंगलवार को बैंक खुलने पर दोपहर तक ड्राफ्ट बन पाएगा। विवि को ओपन मेरिट के लिए तिथि बढ़ाने पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed