फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हादसों में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत

हादसों में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत

Wed, 14 Jun 2017 10:03 PM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
हादसों में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत
दौराला/सरधना/मेरठ। दौराला और सरधना में हुए दो सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि सात साल का मासूम और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

गंगास्नान के लिए निकला था परिवार
मूल रूप से पश्चिमी बंगाल निवासी शुकेश उर्फ आनंद मेहता काफी समय से सेक्टर 122 पर्थला नोएडा में पत्नी पुष्पा उर्फ अपर्णा (28 वर्ष), मां शंकरी (52 वर्ष) और सात साल के बेटे जय कुमार के साथ रह रहे थे। हाउस कीपिंग के काम करने वाले आनंद की इच्छा थी कि वह अपनी मां को गंगास्नान करा लाएं। जिसे पूरी करने के लिए पूरा परिवार मंगलवार रात नोएडा से कार से हरिद्वार जा रहा था। कार नोएडा निवासी सुदर्शन मंडल चला रहा था।
विज्ञापन

बन गया अंतिम सफर
आधी रात करीब दो बजे कार नेशनल हाईवे पर दौराला फ्लाईओवर से नीचे उतर रही थी। इस बीच दौराला थाने के सामने सर्विस रोड से एक कैंटर अचानक हाईवे पर आ गया। कार कैंटर से पीछे से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखचे उड़ गए। हादसे में दंपति और मां शंकरा की मौत हो गई। जबकि मासूम जय और कार चालक की हालत गंभीर बताई गई। अस्पताल पहुंचे आनंद के पड़ोसियों ने बताया कि यह सफर परिवार के लिए अंतिम सफर साबित हुआ। जय को अब आनंद के भाई बंगाल ले जाएंगे। वहीं, इंस्पेक्टर दौराला दिनेश सिंह के अनुसार कैंटर चालक की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार
मेरठ-करनाल हाईवे पर बुधवार दोपहर नहर में कार गिरने से फिल्म अभिनेता नसरुद्दीन शाह के मौसेरे भाई की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सरधना के मोहल्ला कमरानवाबान निवासी नसरुद्दीन शाह के मौसेरे भाई आगा इकबाल शाह (60 वर्ष) पुत्र नासिर शाह टैक्सी चलाते थे। बुधवार को वे मोहल्ला आजाद नगर निवासी व्यापारी सलमान, शहजाद, सोनू इरशाद पुत्र दिलशाद को किराए पर लेकर गए थे। बुढ़ाना से सरधना लौटते समय कार बपारसी हिंडन नदी के पुल की रेेलिंग को तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। कार चला रहे आगा इकबाल शाह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अन्य चारों घायलों को ग्रामीणों ने बमुश्किल कार से बाहर निकालकर सरूरपुर सीएचसी में भर्ती कराया। आगा इकबाल शाह के परिजन पुलिस के समझाने पर शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए।
खास बात
- दौराला में कार कैंटर से टकराई, एक ही परिवार के तीन लोगों की जान गई
- सरधना में नहर में गिरी कार, अभिनेता नसरुद्दीन शाह के मौसेरे भाई की मौत
- मासूम और पांच लोग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed