{"_id":"593d52e44f1c1b7c698b4570","slug":"111497191140-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान शिविर
Updated Sun, 11 Jun 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
मेरठ। रक्तदान आपको कमजोर या बीमार नहीं बनाता, बल्कि समाज में कई जिंदगियां को बचाता है। आपके रक्त की चंद बूंदें कई घरों के चिरागों को रोशन कर सकती हैं। समाज के सबसे बड़े दान रक्तदान में भाग लेकर अपना जीवन सफल बना सकते हैं। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विश्व रक्तदाता दिवस (14 जून) को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
शहर में तीन स्थानों पर शिविर लगाया जाएगा। जिला अस्पताल ब्लडबैंक, लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक और कोटपाल नर्सिंग होम मोदीपुरम में शिविर लगेगा। शिविर सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। सभी रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। साथ ही लंबे समय से रक्तदान करने वाले रक्तदाओं को सम्मानित किया जाएगा। एक दिन के शिविर में आकर स्वस्थ भारत के निर्माण की पहल में अपना अमूल्य योगदान दें।