{"_id":"65de1632978719afd50d09d8","slug":"111111111111111111111111111-meerut-news-c-14-1-mrt1006-478566-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश का युवा मोदी को मानता है अपना आदर्श : प्रांशुदत्त द्विवेदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश का युवा मोदी को मानता है अपना आदर्श : प्रांशुदत्त द्विवेदी
विज्ञापन
- कैश कॉलेज में हुआ भाजयुमो की युवा चौपाल का आयोजन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से युवा देश हित के कार्यों में आगे बढ़कर कार्य करता है। युवा मोदी को अपना आदर्श मानता है। जिस प्रकार पूर्व के चुनाव में नरेंद्र मोदी को विजयी बनाने में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, इस बार भी वे पहले से भी अधिक सीटों से चुनाव जिताएंगे। ये बात मंगलवार को सोफीपुर स्थित कैश कॉलेज में आयोजित युवा चौपाल में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कही।
प्रियांशु दत्त द्विवेदी ने प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में युवाओं से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज हमारा देश विश्व गुरु बनने की ओर है, नरेंद्र मोदी देश को विश्व गुरु बनाकर ही रहेंगे। कहा कि पाकिस्तान जैसा देश भी अब हमारे सैनिक अभिनंदन वर्धमान को सम्मान से वापस लौटाने का कार्य करता है। इसीलिए कहते हैं मोदी है तो मुमकिन है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में इस बार नरेंद्र मोदी को 400 का आंकड़ा पार कराकर प्रधानमंत्री बनाने में युवा महत्वपूर्ण योगदान देगा। युवा चौपाल में सैकड़ों युवाओं ने हिस्सा लिया। युवा चौपाल के संयोजक अंकुर कुशवाह और सह संयोजक अक्षत त्यागी रहे। इस मौके पर अतिथि भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सोम, भाजपा के महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज, अमल खटीक, सत्येंद्र अवाना, वीनस शर्मा, प्रवीण भड़ाना, महानगर महामंत्री महेश बाली मौजूद रहे। युवा चौपाल का संचालन विनोद जाहिदपुर व पीयूष शर्मा ने किया। मीडिया प्रभारी विक्रम शर्मा, राहुल राणा, कमल मित्तल, पंकज लोधी, प्रशांत सूर्यवंशी, वरूण कुमार, निशांत त्यागी, विवेक त्यागी, आयुष कौशिक और आशीष शर्मा आदि रहे।