फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   11 quintal restricted plastic caught

11 क्विंटल प्रतिबंधित प्लास्टिक पकड़ी

Sun, 04 Oct 2020 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
11 quintal restricted plastic caught
11 क्विंटल प्रतिबंधित प्लास्टिक पकड़ी
विज्ञापन

परतापुर। सहायक नगर आयुक्त और प्रवर्तन दल टीम ने शनिवार को कुंडा गांव स्थित फैैक्टरी में छापा मारकर 11 क्विंटल प्रतिबंधित प्लास्टिक के सामानों को कब्जे में लिया। कुंडा गांव के इंडस्ट्रियल एरिया में मेरठ निवासी शुभम जैन और अमरीश जैन की वर्धमान प्लास्टिक फैक्टरी है। सहायक नगर आयुक्त ब्रजपाल सिंह ने बताया कि फैक्टरी से प्रतिबंधित प्लास्टिक से बने 250 बैग चम्मच, फोर्क और बड़ी मात्रा में प्लास्टिक दाना मिला। मौके पर मिले कर्मचारियों ने बताया कि सभी सामान लॉकडाउन के दौरान बनाया गया। सहायक नगर आयुक्त ने कहा कि फैक्टरी मालिकों पर 35 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। सभी सामान जब्त कर मशीनें सील कर दी गई हैं। फैक्टरी मालिक पर पहले भी 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया जा चुका है। उसके बाद भी प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग किया जा रहा था। इसके अलावा टीम ने कंकरखेड़ा में भी पॉलिथीन बरामद कर पांच हजार रुपये का जुमाना वसूला। संवाद

नगर निगम की टीम ने हटाया अवैध कब्जा
मेरठ। नगर निगम टीम ने शनिवार को कासमपुर पहाड़ी स्थित खसरा नंबर 136 पर कब्जा कर बनाई गई दीवार को गिरा दिया। यह जानकारी लेखपाल राजकुमार ने दी। उन्होंने बताया कि प्रवर्तन दल के नेतृत्व में पहुंची टीम ने करीब 400 वर्ग गज जमीन पर हो रहे कब्जे को हटाया। कब्जाधारी संजीव शर्मा को तहसील प्रशासन से पैमाईश कराने के बाद ही निर्माण करने की हिदायत दी। इससे पहले टीम ने डुंगरावली गांव स्थित खसरा नंबर 94 पर सुरेंद्र भगत द्वारा कराये जा रहे मंदिर निर्माण को भी रुकवाया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed