{"_id":"60d0fd4b8ebc3e34212fb5d2","slug":"11-paitient-found-of-corona-meerut-news-mrt5438591196","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के 11 मरीज मिले, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के 11 मरीज मिले, दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के 11 मरीज मिले, दो की मौत
मेरठ। कोरोना और ब्लैक फंगस कम तो जरूर हुए हैं, मगर खत्म नहीं हो रहे हैं। साथ ही अभी जान भी ले रहे हैं। सोमवार को कोरोना के 11 नए मरीज मिले हैं। दो लोगों की मौत हुई है। तीन मरीजों की छुट्टी हुई है। सक्रिय केस 188 हैं। इनमें से 61 अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 66 होम आइसोलेशन में हैं। बाकी लापता हैं।
लापता मरीजों को अगर निकाल दिया जाए तो सक्रिय केसों की संख्या 127 ही रह गई है। 4079 सैंपलों की जांच हुई। अब तक 65849 लोगों को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। अब तक 57167 की छुट्टी हो चुकी है। कोरोना संक्रमण पहले से काफी कम हो गया है। हालांकि अब पहले के मुकाबले सैंपलों की भी कम जांच कर रहे हैं। पहले जहां अप्रैल और मई में हर रोज 8 से 9 हजार सैंपलों की जांच की जा रही थी। वहीं अब चार से पांच हजार सैंपलों की जांच ही की जा रही है। मेडिकल कॉलेज में कोरोना का सिर्फ दो मरीज भर्ती हैं। सोमवार को एक नया मरीज आया है।
वहीं, ब्लैक फंगस के चार मरीज मिले हैं। इस तरह अब तक 316 मरीज मिल चुके हैं। आठ मरीजों की छुट्टी हुई है। इस तरह 264 की छुट्टी हो चुकी है। 27 एक्टिव केस हैं। 25 की मौत हो चुकी हैं। मेडिकल कॉलेज के काला फंगस वार्ड में कुल 12 मरीज भर्ती हैं, जिनमें से कोई भी कोविड पॉजिटिव नहीं है।