फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बीआरसी परिसर स्थित प्राथमिक विद्यालय कदीम का बच्चा नाले में गिरा,शिक्षकों ने बच्चे को नाले से निकाला

बीआरसी परिसर स्थित प्राथमिक विद्यालय कदीम का बच्चा नाले में गिरा,शिक्षकों ने बच्चे को नाले से निकाला

Thu, 04 Apr 2019 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
बीआरसी परिसर स्थित प्राथमिक विद्यालय कदीम का बच्चा नाले में गिरा,शिक्षकों ने बच्चे को नाले से निकाला
शिक्षकों ने दौड़कर बच्चे को तत्काल सकुशल बाहर निकाला
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों से स्कूल की चारदीवारी एवं नाले पर स्लैब डलवाने की कर चुके हैं मांग
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना। बीआरसी परिसर स्थित कदम पब्लिक स्कूल के कुछ बच्चे बुधवार को लंच के दौरान मैदान में खेल रहे थे। इसी दौरान एक बच्चा नाले में जा गिरा। गनीमत रही कि बच्चों एवं शिक्षकों ने उसे गिरते हुए देख लिया। उसे तत्काल प्रयास करके सकुशल बाहर निकाला गया।

मोहल्ला कुम्हारान निवासी फहत पुत्र सलीम बीआरसी परिसर स्थित कदीम पब्लिक स्कूल में पढ़ता है। वह दोपहर में लंच के दौरान बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह नाले में जा गिरा। उसे बच्चों एवं शिक्षकों ने देख लिया। जिस पर शिक्षकों ने दौड़कर उसे नाले से सकुशल बाहर निकाला। इस दौरान बीआरसी शरद चौहान ने बताया कि एक वर्ष पूर्व लखनऊ की टीम स्कूलों का निरीक्षण करने आई थी। उसने टूटी चारदीवारी की मरम्मत कराने के साथ नाले पर स्लैब डलवाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया था। इसके बाद विभाग की तरफ से कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। हालांकि न तो चारदीवारी बनाई सकी और न ही नाले पर स्लैब डाला गया है। जिस कारण भविष्य में भी बच्चों के लिए खतरा बना रहेगा। इस संबंध में एबीएसए लक्ष्मीकांत का कहना है कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों से बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed