फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जाहिदपुर में रखवाई होली, फोर्स रहेगी तैनात

जाहिदपुर में रखवाई होली, फोर्स रहेगी तैनात

Wed, 20 Mar 2019 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
जाहिदपुर में रखवाई होली, फोर्स रहेगी तैनात
जाहिदपुर में रखवाई होली, फोर्स रहेगी तैनात
विज्ञापन

- दूसरे समुदाय के लोगों ने होलिका दहन की जगह पर कर रखा है कब्जा
- पुलिस ने आग से बचाने के लिए मकानों की दीवारों पर लगाई टिन शेड
अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। जाहिदपुर में होलिका दहल स्थल को लेकर काफी अरसे से चले आ रहे विवाद को प्रशासन आज तक नहीं सुलझा सका है। होलिका दहन के एक दिन पहले तक भी होली नहीं रखी गई। यदि ग्रामीण उक्त स्थान पर होली रखते हैं तो कब्जाधारी दूसरे समुदाय के लोग विरोध करते हैं। अमर उजाला यह समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया गया तो प्रशासन की नींद खुली। मंगलवार को पुलिस व प्रशासन की टीम जाहिदपुर पहुंची और उक्त स्थान पर होली रखवाई।

गांव जाहिदपुर में मिश्रित आबादी है, लेकिन इस गांव के ही एक व्यक्ति ने काफी समय पहले अपने नाम की करीब 1000 वर्ग गज जमीन होलिका दहन के लिए छोड़ दी थी। इसमें सैकड़ों वर्षों से होलिका दहन होता आ रहा है। कई वर्ष पहले बढ़ती आबादी के चलते दूसरे संप्रदाय के लोगों ने होलिका दहन की उक्त जमीन पर कब्जा कर लिया। इसके बाद केवल 300 वर्ग मीटर ही रह गई। उक्त स्थल के आसपास दूसरे समुदाय के लोगों ने अपने मकान बना लिए। अब ग्रामीणों को होलिका दहन स्थल को लेकर परेशानी आ रही है। कई वर्षों से प्रशासन भी उक्त स्थान को खाली नहीं करा सका है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस भी इस समस्या को सुलझाने के बजाय दोनों पक्षों के 50 50 लोगों के खिलाफ मुचलका पाबंद की कार्रवाई कर देती है। इससे मामला सुलझाने के बजाय और बिगड़ जाता है। अमर उजाला ने ग्रामीणों की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो पुलिस व प्रशासन की नींद टूटी। मंगलवार को पुलिस की टीम जाहिदपुर पहुंची तथा दोनों पक्षों की समस्या सुनी। लेकिन इस वर्ष भी पुलिस स्थायी निस्तारण नहीं कर सकी। जो मकान होलिका के पास आ रहे थे पुलिस ने उनके सामने टिन लगा दी। वहीं होलिका दहन के वक्त गांव में पुलिस पुलिस फोर्स व फायर ब्रिगेड की भी व्यवस्था की गई है। एसओ खरखौदा कुलबीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की बात सुनी गई है। इसमें अस्थायी व्यवस्था करके होलिका दहन कराया जाएगा। वहीं सुरक्षा को लेकर गांव में उचित पुलिस फोर्स की भी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed