फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   टॉपर्स दे रहे हैं छात्रों को परीक्षा में सफलता के टिप्स

टॉपर्स दे रहे हैं छात्रों को परीक्षा में सफलता के टिप्स

Mon, 25 Feb 2019 02:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 02:54 AM IST
विज्ञापन
टॉपर्स दे रहे हैं छात्रों को परीक्षा में सफलता के टिप्स
मन को एकाग्र रखें, अपने शौक को भी समय दें
विज्ञापन


- 2018 के सीबीएसई टॉपर्स दे रहे छात्रों को एग्जाम टिप्स
- धैर्य के साथ ब्रेक लेकर करें पढ़ाई
- पढ़ाई के बीच में मनोरंजन को भी दें टाइम

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। सीबीएसई ने इस वर्ष परीक्षाओं के पैटर्न के साथ मूल्यांकन प्रक्रिया में बदलाव किया है, लेकिन तनाव लेने से परीक्षा में सफलता कभी नहीं मिलेगी। बेहतर है कि परीक्षाओं से डरकर तनाव लेने के बजाय ध्यान केंद्रित कर एकाग्र होकर पढ़ाई करें। अब डर नहीं बल्कि एकाग्रता बढ़ाकर रिवीजन करने का टाइम है। सारा दिन किताब लेकर बैठने की बजाय थोड़ा वक्त अपने शौक को भी दें। ब्रेक लेकर जब भी पढ़ेंगे वह लंबे समय तक याद रहेगा। यह सुझाव सीबीएसई परीक्षा 2018 के टॉपर अपने जूनियर्स को दे रहे हैं। सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। 12वीं कक्षा में वोकेशनल विषयों की परीक्षाएं चल रही हैं। कई महत्वपूर्ण विषयों के पेपर हो चुके हैं। मुख्य परीक्षाएं मार्च से प्रारंभ हो रही हैं। सीबीएसई 10वीं की परीक्षाएं भी मार्च से शुरू होंगी। ऐसे में बोर्ड परीक्षाओं में सफलता पाने के टिप्स टॉपर्स की जुबानी...

इंट्रोडक्शन, बॉडी दो भागों में दें जवाब
सीबीएसई 2018 में बारहवीं कक्षा में 98.8 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में टॉप करने वाली इशिता कहती हैं बोर्ड परीक्षा में एग्जामिनर को सामान्य विद्यार्थी समझकर सवालों के जवाब लिखें। स्टेप वाइ स्टेप आंसर लिखें। आंसर में इंट्रोडक्शन और बॉडी दो भाग बनाएं। इंट्रोडक्शन में जो भी सवाल पूछा गया है उसकी जानकारी दें। बॉडी में पूरे टॉपिक को एक्सप्लेन करें। अंत में उस विषय को समराइज़ कर दें। मैं रात को पढ़ने में कंफर्ट रहती थी, इसलिए दिन में सोती और रात को पढ़ती थी। अब पढ़ाई या कटऑफ का प्रेशर न लें। अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर पढ़ाई करें।
विज्ञापन

किस उत्तर को कितना वक्त देना है तय कर लें
स्कूल टॉपर बनीं रितिका ने 12वीं में 99.2 प्रतिशत अंक लिए। रितिका कहती हैं बोर्ड एग्जाम के लिए टाइम मैनेजमेंट को प्राथमिकता दें। कौन से सवाल का जवाब या उत्तर आपको कितने वक्त में लिखना है इसकी लगातार प्रैक्टिस करते रहें। वरना पेपर सामने देखकर आपको सारे जवाब आते होंगे, लेकिन लिख नहीं पाओगे। मैंने परीक्षा से एक महीने पहले केवल पुराने पेपर्स को टाइम मैनेजमेंट में हल करने का अभ्यास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेम्परामेंट कूल रखेंगे तो अच्छे से होगा पेपर
98.6 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल की सेकेंड टॉपर रहीं वेदांशी इस वर्ष बोेर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों से कहती हैं कि पढ़ाई के साथ तनावरहित रहें। अपना टेम्परामेंट कूल रखें। जितने धैर्य के साथ पेपर देंगे उतना ही अच्छे से पेपर अटैम्पट कर पाएंगे। पढ़ाई और रुटीन में बैलेंस बनाएं। प्रॉपर सोएं, परीक्षाओं से डरना बिल्कुल नहीं है। पढ़ाई के बीच में मनोरंजन के लिए भी टाइम निकालें। परीक्षा के दौरान जब तीन दिन का गेप था तो मैं परिवार के साथ आउटिंग पर ऋषिकेश गई ताकि थोड़ा रिलेक्स हो सकूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed