फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जवानों की शहादत का बदला न लेने पर नेताओं को दी चूड़ियां पहनने की नसीहत

जवानों की शहादत का बदला न लेने पर नेताओं को दी चूड़ियां पहनने की नसीहत

Mon, 25 Feb 2019 02:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 02:54 AM IST
विज्ञापन
जवानों की शहादत का बदला न लेने पर नेताओं को दी चूड़ियां पहनने की नसीहत
- जवानों की शहादत का बदला न लेने से लोगों में सरकार के खिलाफ है आक्रोश
विज्ञापन

- पाक को सबक सिखाने, धारा 370 हटाने की मांग की, जाम में फंसे रहे वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो...
कंकरखेड़ा। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों द्वारा जवानों पर किए गए आतंकी हमले को लेकर लोगों में आक्रोश है। सरकार द्वारा अब तक पाकिस्तान या आतंकवादियों के खिलाफ कोई सख्त कदम न उठाने पर हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा प्रदर्शन किया। साथ ही कश्मीर से धारा 370 हटाने की मांग की। दो घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे।
सवर्ण समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंवर सिंह चौहान के नेतृत्व में सैकड़ों लोग रविवार को हाईवे स्थित शोभापुर गांव के सामने एकत्र हुए। उन्होंने नारेबाजी कर हंगामा प्रदर्शन कर सड़क पर धरने देकर बैठ गए। भंवर सिंह चौहान ने कहा कि सरकार को जवानों का शहादत का बदला लेना चाहिए। राजकुमार सिंह चौहान ने कहा कि जनता प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से जवाब मांग रही है। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने कहा कि नेता शहादत का बदला लेने की जगह राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं। उन्होंने देश के राजनीतिकों को चूड़ियां पहनने की नसीहत दी। इस दौरान मौके पर पहुंचे एसडीएम कमलेश्वर गोयल, सीओ दौराला जितेंद्र सरगम, इंस्पेक्टर एपी मिश्रा ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया और जाम खुलवाया। लोगों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान रविंद्र सिंह पुंडीर, देवेंद्र कुमार राणा, दिनेश सिंह चौहान, ओम प्रकाश सिंह, प्रमोद सिंह, रीना सिंह, अंजू चौधरी, अनिल गगोल, इकरामू गगोल, राजीव चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शोभापुर से मोदीपुरम तक लगी वाहनों की कतार
आक्रोशित भीड़ ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए हाईवे जाम किया। लोगों ने करीब दो घंटे तक हाईवे जाम रखा। जाम की वजह से शोभापुर से मोदीपुरम तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। वहीं हंगामा कर रहे लोगों ने जाम में फंसे लोगों से कहा कि उन्हें भी देशहित में सहयोग करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed