फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   धार्मिक स्थल के पास नवजात बच्ची को कूड़े के ढ़ेर में फेंका-Cordination

धार्मिक स्थल के पास नवजात बच्ची को कूड़े के ढ़ेर में फेंका-Cordination

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
धार्मिक स्थल के पास नवजात बच्ची को कूड़े के ढ़ेर में फेंका-Cordination
कूड़े के ढेर पर मिली एक दिन की बच्ची
विज्ञापन

मुरादनगर। रावली रोड पर एक धार्मिकस्थल के पास मंगलवार रात नवजात बच्ची को कोई कूडे़ के ढेर पर फेंक गया। रोने की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने बच्ची को ढेर से निकाला। दंपति बच्ची का देखभाल कर रहा है।

आर्य नगर कॉलोनी निवासी इकराम चौधरी के मुताबिक, रावली रोड पर उनकी इलेक्ट्रीशियन की दुकान है। वह मंगलवार रात करीब आठ बजे दुकान से पैदल घर लौट रहे थे। रास्ते में धार्मिकस्थल के पास एक प्लॉट में कूड़े के ढेर से बच्चे के रोने की आवाज आई। देखा तो नवजात बच्ची कपड़े में लिपटी रो रही थी। वह बच्ची को डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने बताया कि बच्ची एक दिन की है। वह पूरी तरह स्वस्थ है। इकराम और उसकी पत्नी रिहाना का कहना है कि उनके दो बेटे हैं और बेटी की चाहत थी। अल्लाह ने बेटी की चाहत पूरी कर दी। दंपति ने नवजात का नाम खुशबू रखा है। बच्ची को अपनाने पर दंपति को बधाई देने वालों का तांता लग गया। बुधवार को इकराम ने सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह कहना है कि इकराम व उसकी पत्नी ने नवजात के लालन-पालन की जिम्मेदारी लेने की बात कहकर प्रार्थना पत्र दिया है। चाइल्ड केयर को भी जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed