{"_id":"5c5f382bbdec2211d240c09c","slug":"101549744171-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसंत पंचमी की पूर्व संध्या पर मोदी-राहुल के लड़े पेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसंत पंचमी की पूर्व संध्या पर मोदी-राहुल के लड़े पेंच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसंत पंचमी की पूर्व संध्या पर मोदी-राहुल के लड़े पेंच
मेरठ। शनिवार को बसंत पंचमी की पूर्व संध्या पर आसमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के फोटो वाली पतंगाें में जमकर पेंच लड़े। शनिवार सुबह से ही बाजारों में बसंत पंचमी पर युवाओं ने पतंगों की खरीदारी शुरू कर दी थी। दोपहर बाद से ही आसमान में पतंगों की भरमार हो गई। रविवार को बसंत पंचमी के मौके पर युवाओं ने पतंगों और मांझे का स्टॉक खरीदा, जिससे त्योहार पर पतंगबाजी का जमकर लुत्फ उठाया जा सके।
बसंत पंचमी के त्योहार पर हर साल पतंगों पर जहां राजनीतिक झलक देखने को मिलती है। वहीं इस साल भी पतंग बनाने वालों ने युवाओं को लुभाने के लिए राजनीतिक चेहरों का सहारा लिया है। पंतगों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, उप्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित तमाम चेहरे युवाओं को अपनी ओर खींच रहे हैं। शनिवार को बसंत पंचमी की पूर्व संध्या पर ही आसमान में राजनीतिक चेहरों के साथ पतंगों में खूब पेंच लड़े। युवाओं ने शनिवार को बसंत पंचमी पर बाजारों में जमकर खरीदारी की। खैरनगर, आजाद रोड, साकेत, आबूलेन, लालकुर्ती सहित मुख्य जगहों पर पतंगों के लिए स्टॉल लगाये गए। वहीं सामाजिक संस्थाओं ने युवाओं से चाइनीज मांझे का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की। कोशिश संस्था के अध्यक्ष अजय सेठी ने युवाओं से चाइनीज मांझे से दूर रहने को कहा। चाइनीज मांझे पर पूरी तरह रोक बावजूद बाजार में आ रहा है। जिससे सिर्फ इंसानों को ही नहीं पक्षियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
खास बातें:
बाजारों में खूब हुई पतंगों की बिक्री, खूब लड़े पेंच