{"_id":"5c2a8192bdec2256d87887b1","slug":"101546289554-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठे दिन भी किसानों के धरने में नहीं पहुंचे उच्चाधिकारी, रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठे दिन भी किसानों के धरने में नहीं पहुंचे उच्चाधिकारी, रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गन्ना विकास समिति में चल रहा धरना छठे दिन भी जारी
मवाना। किसान संघर्ष संगठन के नेतृत्व में सहकारी गन्ना विकास समिति में चल रहा धरना छठे दिन भी जारी रहा। किसानों ने सुनवाई नहीं होने पर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। किसान संघर्ष संगठन के अध्यक्ष शौकीन गुर्जर के नेतृत्व में किसानों ने बकाया भुगतान के ब्याज की मांग को लेकर धरना शुरू किया था। धरने के छठे दिन भी कोई उच्चाधिकारी धरना स्थल पर नहीं पहुंचा। जिस कारण किसानों में रोष है। शौकीन गुर्जर ने कहा कि सरकार बनने से पहले प्रदेश की भाजपा सरकार सत्ता में आने के बाद किसानों की आय दोगुनी करने की बात कह रही थी। परंतु किसानों की आय तो दोगुनी नहीं हुई बल्कि बिजली के बिल दोगुने हो गए। किसानों को उनके गन्ने का ब्याज नहीं दिया जा रहा है। जबकि खाद व बिजली के बिलों को देरी से जमा करने पर उनसे ब्याज वसूल लिया जाता है। किसानों ने कहा कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। अमित पंवार, प्रदीप, हरशरण, कुंदन, देव शर्मा, नरेश, धर्मसिंह आदि मौजूद रहे।