फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पराग डेयरी का राजनैतिक फर्जीवाड़ा

पराग डेयरी का राजनैतिक फर्जीवाड़ा

Sat, 18 Aug 2018 02:28 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
पराग डेयरी का राजनैतिक फर्जीवाड़ा
पराग डेयरी का राजनैतिक फर्जीवाड़ा
विज्ञापन

मेरठ। गगोल दुग्ध उत्पादक संघ की पूर्व चेयरमैन के पति की दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति को चुनाव से बाहर करने की साजिश अधिकारियाें को भारी पड़ गयी। एक तरफ जहां निर्वाचन आयोग के आदेश पर दो माह पहले पूर्व चेयरमैन पति अपनी समिति का चुनाव कराने में कामयाब हुए। वहीं अब इस मामले में कोर्ट के आदेश पर पराग डेयरी के चार अधिकारियों सहित छह लोगों के खिलाफ थाना परीक्षितगढ़ में मुकदमा दर्ज हुआ है।
ये है मामला
गगोल दुग्ध उत्पादक संघ के चेयरमैन पद पर सपा के पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर के करीबी वेदप्रकाश उर्फ बेदी की पत्नी इंद्रेश चेयरमैन निर्वाचित हुई थीं। कार्यकाल समाप्त होने से पूर्व ही अविश्वास आने पर वे पद से हट गईं। इसके बाद से दुग्ध संघ पर प्रशासक नियुक्त है। वेदप्रकाश की ग्राम कैलीरामपुर में दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति है। सितंबर 2017 में समितियों के चुनाव में उनकी समिति का नाम बदलकर दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति कैलीरामपुर नवीन कर दिया गया। जिसके चलते उनकी समिति चुनाव से बाहर हो गयी। वेदप्रकाश का आरोप था कि गगोल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ चेयरमैन पद के लिए भाजपा नेताओं के दबाव में यह फर्जीवाड़ा किया गया। इस मामले में वेदप्रकाश ने जिलाधिकारी के यहां साक्ष्यों सहित शिकायत की। जिस पर हुई जांच में वेदप्रकाश की शिकायत और आरोप सही पाए गए। लेकिन इस रिपोर्ट के बाद भी सहकारिता विभाग ने कोई संज्ञान नहीं लिया और उनकी समिति का चुनाव नहीं कराया। जिस पर वेदप्रकाश ने निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज करायी। वहां से आदेश जारी होने पर 18 मई को चुनाव जारी किया गया। जिसमें वेदप्रकाश गगोल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के प्रतिनिधि के रूप में नामित हुए। जिससे तय हो गया कि वह चेयरमैन पद के प्रबल दावेदार बनेंगे।
विज्ञापन

सीजेएम कोर्ट में वाद दायर
इस फर्जीवाड़े के खिलाफ वेदप्रकाश की तरफ से सीजेएम कोर्ट में परिवाद दायर किया गया। जिसमें पूरे मामले के लिए भीमप्रकाश क्षेत्रीय दुग्धशाला विकास अधिकारी, विकास बालियान उप दुग्धशाला विकास अधिकारी, एससी वर्मा महाप्रबंधक गगोल सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ, अतुल गुप्ता पूर्व प्रभारी पीएंडआई के साथ ही ग्राम कैलीरामपुर के राणा प्रताप और बलराज सिंह को आरोपी बनाया गया। इस मामले में कोर्ट ने सुनवाई करते हुए थाना परीक्षितगढ़ को धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी प्रति कोर्ट भेजने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव होगा रोचक
इस मुकदमे और उससे पहले कैली दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति के चुनाव होने से जहां भाजपा खेमे को तगड़ा झटका लगा है। वहीं, यह तय हो चुका है कि सितंबर में हो रहा गगोल दुग्ध उत्पादक संघ चेयरमैन पद का चुनाव बहुत ही रोचक होगा। क्योंकि पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर खेमा इस चुनाव में अपनी प्रतिष्ठा के साथ तैयारी कर रहा है।

खास बातें:
दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति कैलीरामपुर को चुनाव से बाहर करने की साजिश में फंसे
पराग डेयरी के चार अधिकारियों समेत छह पर दर्ज हुआ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed