{"_id":"5b6df7ca4f1c1bb24b8b7f6e","slug":"101533933514-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रातों रात चकाचक करा दी सड़कें और स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रातों रात चकाचक करा दी सड़कें और स्कूल
Updated Sat, 11 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रातों-रात दुरुस्त कराई सड़कें, स्कूल, अस्पताल भी चकाचक
मेरठ। शनिवार को होने वाली भाजपा कार्यसमिति की बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। सीएम के आगमन को देखते हुए रातों रात सड़कें दुरुस्त कर दी गईं। परतापुर क्षेत्र के डिवाइडरों की मरम्मत के साथ ही स्कूल और सरकारी अस्पताल भी चकाचक कर दिए गए।
भाजपा की दो दिवसीय इस बैठक में भाजपा के कई शीर्ष स्तरीय दिग्गज नेता और मंत्री शामिल होंगे। ऐसे में अफसर पूरी तरह सतर्क हैं। सीएम सहित सभी दिग्गज नेता परतापुर हवाई पट्टी से सुभारती विवि में कार्यक्रम स्थल तक जाएंगे। हाईवे स्थित होटल में उनका रात्रि विश्राम होगा, लिहाजा प्रशासन का इन्हीं क्षेत्रों पर ज्यादा फोकस है। परतापुर हवाई पट्टी से सुभारती विवि तक करीब पांच किमी एरिया की सड़क को बृहस्पतिवार रात को ही चकाचक करा दिया गया। गड्ढे भरे गए तो हवाई पट्टी पर टाइल्स लगाई गईं। परतापुर हवाई पट्टी से सुभारती तक रास्ते पर लोकनिर्माण विभाग ने नए संकेतक बोर्ड भी लगा दिए। शुक्रवार दोपहर में डिवाइडरों पर पेंट कराया गया। परतापुर और जानी क्षेत्र के स्कूलों में रंगाई पुताई और सफाई करा दी गई। बीएसए सतेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ दिन भर स्कूलों में व्यवस्था देखते रहे। क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों में भी पर्याप्त दवाइयों की व्यवस्था की गई है। सीएमओ और सीडीओ ने भूड़बराल, पांचली खुर्द आदि कई स्कूलों का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए।
पूरी ड्रेस में नजर आएंगे छात्र
विभागीय सूत्रों के अनुसार बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं कि शनिवार को सभी शिक्षक समय पर स्कूल पहुंचे। छात्रों को भी यूनिफार्म में आने को कहा गया है। मिड डे मील को लेकर भी हिदायत दी गई है।