कांवड़ की छुट्टियों में ये जगह बन रहीं लोगों की फेवरेट डेस्टिनेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ यात्रा में अभी 15 दिनों का समय है। लेकिन मेरठवासियों ने अभी से छुट्टियों की प्लानिंग शुरू कर दी है। इस बार उद्यमियों, शिक्षकों और चिकित्सकों ने एक सप्ताह के लिए टूर बुक कराए हैं। फेवरेट डेस्टिनेशन राजस्थान, मध्यप्रदेश और दक्षिण भारत हैं।
दरअसल कांवड़ यात्रा के दौरान हाईवे बंद होने और अंदरूनी मार्ग वनवे होने पर जहां पब्लिक स्कूल एक सप्ताह से ज्यादा बंद रहते हैं तो उद्योग धंधे भी ठंडे रहते हैं। ऐसे में लोग घर में बैठकर बोर होने के बजाय प्लानिंग कर रहे हैं कि शहर से बाहर कहीं घूमने जाया जाए। रश से बचने के लिए लोगों ने टूर बुकिंग करानी भी शुरू कर दी है ताकि समय पर घूमने निकल सकें। वहीं, अंतिम वक्त पर भीड़ होने के कारण बुकिंग मिलने में परेशानी न हो।
डोमेस्टिक टूर पहली पसंद
लोगों की पहली पसंद डोमेस्टिक टूर हैं। विदेश जाने के बजाय भारत में ही कहीं अच्छी जगह घूमा जाए। डोमेस्टिक टूरिस्ट डेस्टिनेशन में राजस्थान, मध्यप्रदेश और दक्षिण भारत के अलावा गोवा और मुंबई घूमने की विशेष मांग है। धार्मिक स्थलों के लिए भी बुकिंग हो रही है। चिकित्सक, शिक्षक, प्रवक्ताओं के अलावा उद्यमियों द्वारा टूर बुक कराए जा रहे हैं।
फाइव डेज तक के टूर की मांग
कांवड़ यात्रा की छुट्टियां शहरवासी एक सप्ताह की मानकर चलते हैं। ऐसे में घूमने के लिए पांच दिन वाले पैकेज विशेष रूप से बुक करा रहे हैं। ताकि आने के बाद एक दो दिन रेस्ट भी कर सकें। ट्रेवल कंपनियों ने भी फाइव डेज के टूर वाले विशेष पैकेज निकाले है। जिसमें कैंडल लाइट डिनर, बोन फायर, म्यूजिकल नाइट के साथ साइट सीन शामिल हैं।
पर्यटकों की टॉप लिस्ट में शामिल हैं ये स्थान
फेस्टिवल नहीं बल्कि रुटीन विजिट के लिए लोग यहां घूमने जाना चाहते हैं। यहां धार्मिक भावनाओं के साथ प्रकृति के नजारे, समंदर और अच्छा बाजार भी है, जहां घूमा जा सकता है। स्थानीय भोजन का आनंद भी ले सकते हैं।
कांवड़ यात्रा मेरठ के लिए बड़ा पर्व है। एक सप्ताह तक यातायात बंद रहता है। छुट्टियां होने के कारण लोग परिवार सहित घूमने जाते हैं। इस बार भी लोगों ने राजस्थान, खजुराहो, केरल, तमिलनाडु, गोवा और मुंबई के टूर बुक कराए हैं। ताकि एक सप्ताह परिवार सहित छुट्टियों का मजा ले सकें। -नितिन खन्ना, टूर एंड ट्रेवल संचालक
खास बातें:
- उद्यमियों, चिकित्सकों, शिक्षकों ने एक सप्ताह के लिए कराए टूर बुक
- कांवड़ यात्रा की छुट्टियों में परिवार संग लेंगे घूमने का आनंद
- राजस्थान, मध्यप्रदेश और दक्षिण भारत के टूर पहली पसंद