फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   होम्योपैथिक दवाई के मुफ्त वितरण शिविर का शुभारंभ

होम्योपैथिक दवाई के मुफ्त वितरण शिविर का शुभारंभ

Tue, 10 Jul 2018 02:00 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
होम्योपैथिक दवाई के मुफ्त वितरण शिविर का शुभारंभ
होम्योपैथिक दवाई के शिविर का शुभारंभ
विज्ञापन

मेरठ। शास्त्रीनगर डी-ब्लॉक स्थित बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में सोमवार को भारतीय वैश्य संगम दिल्ली द्वारा होम्योपैथिक दवाइयों के नि:शुल्क शिविर का शुभारंभ किया गया। यह दवाइयां चिकनगुनिया, डेंगू और स्वाइन फ्लू रोगों की रोकथाम करेंगी। मेरठ के सभी 12 सरस्वती शिशु मंदिरों में दवाई का वितरण किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरधना विधायक संगीत सोम रहे। उन्होंने कहा कि भारतीय वैश्य संगम द्वारा किए जा रहे विभिन्न सामाजिक उत्थान एवं सेवा के कार्यों की भरपूर सराहना की एवं विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में इस तरह के समाज सेवा के कार्य करते रहेंगे। इस दौरान छह माह में संस्था द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी गई। संस्था के भारत में 17 प्रदेशों में सदस्य हैं। 13 देशों में अप्रवासी भारतीय भी सदस्य हैं। पिछले दो सालों में 27 हजार लाभार्थियों को दवाई का वितरण देशभर में किया गया है। 29 शहरों में अब 60 से 70 हजार लोगों को मुफ्त दवाई वितरण का लक्ष्य रखा गया है। इसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। नवंबर माह में निशुल्क प्राकृतिक शिविर लगाया जाएगा। पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, डॉ. राजीव अग्रवाल, विपुल सिंघल, आनंद प्रकाश अग्रवाल, मनमोहन गुप्ता, डॉ. विनोद कुमार अग्रवाल, अरुण जिंदल, अंबुज गुप्ता, डॉ. आशीष अग्रवाल, अजय सिंघल, सतीश बिंदल आदि रहे।
विज्ञापन


खास बातें:
- दवाइयां डेंगू, चिकनगुनिया और स्वाइन फ्लू रोगों से करेंगी रोकथाम
- सरधना विधायक संगीत सोम रहे मुख्य अतिथि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed