{"_id":"5b427db34f1c1bbc248b54fc","slug":"101531084211-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ के चालक का शस्\nत्र लाइसेंस होगा निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ के चालक का शस् त्र लाइसेंस होगा निरस्त
Updated Mon, 09 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएमओ के हमलावर चालक का शस्त्र लाइसेंस होगा निरस्त
मेरठ। सीएमओ ऑफिस के गेट पर सीएचसी के डॉक्टर को गोली मारने के आरोपी का शस्त्र लाइसेंस निरस्त होगा। रविवार को सीओ सिविल लाइन श्रीराम अर्ज ने शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण के लिए रिपोर्ट उच्च अधिकारियों और जिला प्रशासन को भेज दी है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सीएमओ ऑफिस में डॉक्टर चंद्रप्रकाश को गोली मार दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने सीएमओ के चालक रविंद्र नागर के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज किया था। मामले ने तूल पकड़ा और आईएमए और प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के पदाधिकारी भी डीएम और एसएसपी से मिलकर आरोपी पर रासुका लगाने की मांग कर चुके हैं।
एसपी सिटी रणविजय सिंह का कहना है कि आरोपी चालक रविंद्र जेल भेज दिया गया था। रविंद्र ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से ही डॉ. चंद्रप्रकाश को गोली मारी थी। इस मामले में आरोपी का शस्त्र लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। जिसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी गई है। अर्दली मुनीश शर्मा का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई है। जल्द ही अर्दली को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।