{"_id":"5b16f7804f1c1bf56e8b67bb","slug":"101528231808-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम से की अवैध रास्ता खुलवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम से की अवैध रास्ता खुलवाने की मांग
Updated Wed, 06 Jun 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम से की अवैध रास्ता खुलवाने की मांग
मेरठ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को डीएम से वाल्मीकि बस्ती का रास्ता खुलवाने की मांग की। कांग्रेस के जन समस्या निवारण प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री श्यामवीर सिंह ने बताया कि वार्ड-13 जय भीम नगर काली नदी के समीप गढ़ रोड पर वाल्मीकि बस्ती का आम रास्ता गेसूपुर रोड की ओर जाने वाले मार्ग को एक व्यक्ति द्वारा अवैधानिक रूप से घेराबंदी कर 20 फिट रास्ते में 10 फिट रास्ते पर अपना अवैध कब्जा किए हुए है। जिसके कारण नगर निगम द्वारा नाली व इंटर लॉकिंग टाइल्स का कार्य रूकवा दिया गया है, जिस कारण बस्ती में जलभराव की स्थिति हो गई है। इस संबंध में बस्ती के लोगों ने अनेक बार अवैध कब्जाधारी से शिकायत की लेकिन उसने उनकी बात को अनसुना कर दिया। कांग्रेस कार्यकर्ता ने डीएम के नाम ज्ञापन में मांग की है कि बस्ती वालों की समस्या का समाधान करते हुए अवैध कब्जा हटवाया जाए और नाली एवं टाइल्स कार्य का निर्माण पूरा कराया जाए। इस दौरान बस्ती के पीड़ित लोग भी मौजूद रहे।