{"_id":"5b16f77e4f1c1b214d8b4d6d","slug":"101528231806-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण दिवस पर विज्ञापन की खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण दिवस पर विज्ञापन की खबरें
Updated Wed, 06 Jun 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शांति निकेतन में हुई प्रतियोगिता
मेरठ। शांति निकेतन में पर्यावरण दिवस पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण पर निबंध लेखन, स्लोगन, राइटिंग, चित्र निर्माण प्रतियोगिताओं के साथ पौधरोपण भी किया गया। छात्रों ने प्रार्थना स्थल पर कविता, भाषण एवं लघु नाटिका के माध्यम से पर्यावरण के प्रति सबको जागरूक किया। प्रधानाचार्या विभा गुप्ता ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति संबोधित किया। डॉ. शालिनी त्यागी और समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
वाईएसएल कॉलेज में पौधरोपण
मेरठ। सरधना रोड स्थित वाईएसएल कॉलेज में पौधरोपण का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। संस्था के चेयरमैन कुबेर दत्त शर्मा, धर्मेंद्र भारद्वाज, सचिव मोनिका शर्मा, शिक्षिका मंजू वर्मा, वर्तिका वत्स, परिविंदर कौर एवं राहुल कुमार मौजूद रहे। छात्र-छात्राओं में अवनीश, मोहित, रीनू, तरुण, अंकुर, साक्षी और प्रीति ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
माय पब्लिक स्कूल में मनाया पर्यावरण दिवस
मेरठ। शास्त्रीनगर सेक्टर 10 स्थित माय पब्लिक स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने बगीचे और गमलों में पौधरोपण किया। शिक्षकों ने बच्चों को पर्यावरण सुरक्षित रखने और प्रदूषण एवं ग्रीन हाउस प्रभाव, अमोनिया वर्षा और ओजोन से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्या ज्योतिका मिश्रा ने बच्चों को अधिक से अधिक पौधे लगाने की प्रेरणा दी। स्कूल के फाउंडर हाजी याकूब कुरैशी और चेयरमैन इमरान याकूब कुरैशी ने पर्यावरण और आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन