{"_id":"5ab01fb14f1c1b27088b61a5","slug":"101521491889-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में अवकाश
Updated Tue, 20 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द निपटा ले काम
मेरठ। बैंक में यदि आपका कोई जरूरी काम है तो जल्द ही निपटा लें। क्योंकि 29 मार्च से एक अप्रैल तक बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में एटीएम सेवा भी प्रभावित हो सकती है।
29 मार्च को महावीर जयंती और 30 को गुड फ्राइडे के कारण बैंकों में पहले से ही अवकाश घोषित है, लेकिन अब 31 मार्च को मोहम्मद हजरत अली की जयंती का अवकाश भी सरकार ने घोषित किया है। हालांकि पहले ये अवकाश 21 मार्च को था। एक अप्रैल को रविवार है। ऐसे में 29 मार्च से एक अप्रैल तक लगातार चार दिन बैंकों में अवकाश रहेगा। हालांकि बैंक अधिकारी अभी 31 मार्च की छुट्टी का सर्कुलर आने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं 24 मार्च को चौथा शनिवार होने और 25 मार्च को रविवार होने के कारण भी बैंक बंद रहेंगे।
एसबीआई कैंट चेस्ट ब्रांच के एजीएम संजय सिंह के अनुसार अभी 31 मार्च के अवकाश का सर्कुलर नहीं आया है, लेकिन अवकाश के दौरान बैंकों के एटीएम में पर्याप्त कैश की सुविधा होगी। इसके लिए बैंकों द्वारा पहले से ही व्यवस्थाएं कर ली जाती है। हालांकि बैंक स्तर से होने वाले जरूरी काम लोग समय पर करा लें तो बेहतर होगा।