फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   परतापुर फ्लाईओवर से गिरी बाइक, तीन दोस्तों की मौत

परतापुर फ्लाईओवर से गिरी बाइक, तीन दोस्तों की मौत

Tue, 14 Nov 2017 02:19 AM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
परतापुर फ्लाईओवर से गिरी बाइक, तीन दोस्तों की मौत
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित परतापुर फ्लाईओवर पर सोमवार रात फिर दर्दनाक हादसा हो गया। एक ही बाइक पर सवार तीन दोस्त रोडवेज बस से बचने के चक्कर में बाइक समेत पुल से नीचे जा गिरे। सिर में गंभीर चोट लगने से घायल तीनों युवकों को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। तीनों युवकों ने हेलमेट भी नहीं लगाया हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जमुना विहार खतौली (मुजफ्फरनगर) निवासी पुनीत (24) पुत्र नरेंद्र, मानवेंद्र (18) पुत्र रविंद्र और गांव निलोहा मवाना मेरठ निवासी मोहित (24) पुत्र कृपाल पल्सर बाइक से परतापुर के गेझा गांव में पुनीत की मौसी के यहां जा रहे थे। बाइक पुनीत ही चला रहा था। ट्रिपलिंग कर रहे तीनों युवकों में से किसी ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था।
विज्ञापन

उनके तीन अन्य दोस्त खतौली निवासी सौरभ, शैंकी और केशव भी उनके पीछे बुलेट बाइक पर आ रहे थे। इन दोस्तों ने बताया कि फ्लाईओवर के यू टर्न पर एक रोडवेज बस से बचने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी। जो नीचे लोकनिर्माण विभाग के टीन शेड पर अटक गई, बाद में शेड भी गिर गई। तीनों दोस्त पुनीत, मानवेंद्र और मोहित जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सौरभ आदि ने इन तीनों दोस्तों को आसपास के लोगों की मदद से परतापुर बाईपास स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। लेकिन सिर में गंभीर चोट आने की वजह से तीनों युवकों ने दम तोड़ दिया। सूचना पर परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची। दोस्तों ने घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी। देर रात परिजन अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में ही कोहराम मच गया था। इंस्पेक्टर परतापुर योगराज ने बताया कि यह एक हादसा है। हालांकि लोगों ने बताया कि बाइक काफी स्पीड से थी। परिजनों ने बताया कि सभी अपने घर देर रात तक आने की बात कहकर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

काश हेलमेट लगाया होता
मेरठ। पुलिस के अनुसार पल्सर सवार युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया था। फ्लाईओवर से नीचे गिरने पर तीनों के सिर में भी गंभीर चोट आई। काश यदि उन्होंने हेलमेट लगाया होता तो शायद सिर में लगी चोट इतनी गंभीर ना होती और उनकी जान बच सकती थी।
खास बात
- एक ही बाइक सवार थे तीनों दोस्त, नहीं लगा रखा था हेलमेट
- रोडवेज बस से बचने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई थी बाइक
- मरने वालों में दो युवक खतौली निवासी तो एक निलोहा मवाना का था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed