{"_id":"5a09f63e4f1c1bb6678bb836","slug":"101510602302-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमाला में कन्या डिग्री कॉलेज बनाने की मांग उठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमाला में कन्या डिग्री कॉलेज बनाने की मांग उठी
Updated Tue, 14 Nov 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला में कन्या डिग्री कॉलेज बनाने की मांग उठी
रमाला (बागपत)। क्षेत्र में कन्या डिग्री कॉलेज न होने से बेटियों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से क्षेत्र में डिग्री कॉलेज बनवाने की मांग की। रविवार को रमाला गांव में लोगों की बैठक हुई। ग्राम प्रधान अंजू चौहान ने कहा क्षेत्र में कन्या डिग्री कॉलेज नहीं है, इससे बेटियों को परेशानी उठानी पड़ती है। बेटियां 10-15 किलो मीटर का सफर कर कॉलेजों पहुंचती है। गांवों में हालत ऐसे हैं इंटर के बाद मां-बाप आगे की पढ़ाई बेटी को नहीं कराते हैं। क्षेत्र में कन्या डिग्री कॉलेज बन जाए तो क्षेत्र के हर घर की बेटी आगे की पढ़ाई करेगी और परिवार के साथ क्षेत्र का नाम रोशन करेगी। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से कन्या डिग्री कॉलेज बनवाने की मांग की है। इसकी अध्यक्षता राज कुमार ने की। संचालन सोनू चौहान ने किया। इसमें मास्टर जयपाल सिंह, लाखन सिंह, जयकुमार, महावीर सिंह, शीशपाल, धर्मपाल सिंह, सुखबीरी, हरबीरी, शिमला चौहान, सरिता, अत्ररी देवी, मंजू, अनीता मौजूद रहे।