फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सीसीएसयू कैंपस में तीन दिसंबर को होगा छात्रसंघ चुनाव

सीसीएसयू कैंपस में तीन दिसंबर को होगा छात्रसंघ चुनाव

Fri, 03 Nov 2017 02:42 AM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 02:42 AM IST
विज्ञापन
सीसीएसयू कैंपस में तीन दिसंबर को होगा छात्रसंघ चुनाव
सीसीएसयू में तीन दिसंबर को होगा छात्रसंघ चुनाव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
सीसीएसयू कैंपस में बृहस्पतिवार को छात्र नेताओं और छात्रसंघ पदाधिकारियों के नेतृत्व में कुलपति कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कराने की मांग को लेकर छत्र धरने पर बैठ गए। इसके बाद विवि ने चुनाव की तिथि तीन दिसंबर तय की। मतदान से पांच कार्य दिवस पहले नामांकन होगा। वहीं छात्र इस तिथि में बदलाव चाहते हैं। उनका कहना है दीक्षांत समारोह से पहले नामांकन हो जाएं।
पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारी अंकित मलिक, राजदीप विकल और संजीव दुर्जन के नेतृत्व में छात्रों ने कुलपति कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उस वक्त कमेटी रूम में इतिहास विभाग में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए इंटरव्यू चल रहा था। छात्रों की भीड़ देखते हुए कुलपति कार्यालय में चैनर बंद कर दिए गए। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पहले बातचीत के लिए प्रतिकुलपति प्रो. एचएस सिंह छात्रों के बीच आए। छात्रों ने उनसे कहा आज चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद ही उठेंगे। काफी देर तक नारेबाजी और हंगामा चला। इस पर कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने कैंपस में चुनाव की तिथि तीन दिसंबर घोषित कर दी। चुनाव की तिथि तय होने के बाद छात्र वापस तो लौट गए, लेकिन तिथि में बदलाव करने की मांग कर रहे हैं। छात्रों का कहना है नामांकन दीक्षांत समारोह से पहले होना चाहिए। 17 नवंबर को दीक्षांत समारोह है। विवि ने साफ किया है कि चुनाव दीक्षांत के बाद होगा।
विज्ञापन


तिथि में हो बदलाव
मेरठ कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित मलिक का कहना है छह नवंबर तक अगर विवि तिथि में बदलाव नहीं करता तो फिर प्रदर्शन किया जाएगा। तीन दिसंबर के दौरान चुनाव सेमेस्टर परीक्षा के पास होगा। तिथि बदलने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिंगदोह सिफारिश पर कैसे खरा उतरेगा चुनाव
लिंगदोह समिति की सिफारिश के मुताबिक चुनाव होने की स्थिति साफ होनी है। समिति की सिफारिश के मुताबिक सत्र शुरू होने के 51 दिन के अंदर चुनाव हो जाना चाहिए। अब विवि सत्र शुरू होना कब से मानता है, इस पर मंथन होगा। ट्रेडिशनल कोर्स की क्लास से सत्र शुरू होना माना जाएगा या सेल्फ फाइनेंस कोर्स से। इसको लेकर स्थिति साफ होनी है। तीन दिसंबर को विवि कैंपस में चुनाव होगा तो कॉलेजों में उसके बाद कब होगा, यह भी स्पष्ट होना है। दाखिले सभी जगह एकसाथ हुए हैं। कॉलेजों का चुनाव लटक सकता है।

खास बात
छात्रों द्वारा कुलपति कार्यालय पर धरना प्रदर्शन के बाद तय हुई तिथि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed