{"_id":"59ab21e94f1c1b44738b4d25","slug":"101504387561-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इधर बैक परीक्षा, उधर क्लास, पढ़ाई होगी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इधर बैक परीक्षा, उधर क्लास, पढ़ाई होगी प्रभावित
Updated Sun, 03 Sep 2017 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की छह सितंबर से बैक परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। पांच अक्तूबर को परीक्षा समाप्त होंगी। मेरठ और सहारनपुर मंडल में करीब 80 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। विश्वविद्यालय ने परीक्षा के लिए 92 केंद्र बनाए हैं। इनमें अधिकांश केंद्र एडेड और राजकीय कॉलेजों को बनाया है। कॉलेजों में नए सत्र की पढ़ाई शुरू हो गई है। यही नहीं निजी कॉलेजों के केंद्र एडेड में बनाए गए हैं। कॉलेजों पर परीक्षा का लोड है। ऐसे में पढ़ाई और परीक्षा साथ-साथ होनी है। कई प्रिंसिपल ने परीक्षार्थियों की संख्या कम करने की मांग की है।
सीसीएसयू ने एडेड और राजकीय कॉलेजों में रेग्युलर कोर्स में दाखिले 31 अगस्त को बंद किए हैं। पढ़ाई भी शुरू हो गई है। वहीं अधिकांश परीक्षा केंद्र एडेड और राजकीय कॉलेजों को बनाया गया है। इनमें क्लास और परीक्षा साथ-साथ होंगी। केंद्रों पर निजी कॉलेजों के भी सेंटर बनाए हैं। कई कॉलेजों में पिछले साल शुरू की गई ईवनिंग क्लास भी चलती है। एडेड कॉलेजों में परीक्षा के दौरान पढ़ाई का सिस्टम गड़बड़ाने जा रहा है। कई कॉलेजों ने तो विवि से अधिक सेंटर अटैच करने की शिकायत की है। मार्निंग क्लास, ईवनिंग क्लास और दो-दो पाली में पेपर यह सब एकसाथ कराने में असमर्थता जताई है। ऐसे में नुकसान पढ़ाई का ही होगा। विवि के सामने परेशानी यह है कि नकल रोकने के लिए सरकारी कॉलेजों को ही ज्यादा सेंटर बनाना चाहता है। एडेड कॉलेजों का कहना है उनके पास संसाधन कम हैं, निजी कॉलेजों को भी सेंटर बनाया जाए। इससे लोड कम होगा।