फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   100 CCTV footage scanned in four days, no clue found

Meerut News: चार दिन में 100 सीसीटीवी की फुटेज खंगाली, नहीं मिला सुराग

Sun, 25 Aug 2024 05:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
100 CCTV footage scanned in four days, no clue found
मोदीपुरम। मॉडल विवेक शाहू की हत्या के खुलासे में जुटी पल्लवपुरम पुलिस ने चार दिन में करीब 100 से अधिक कैमरों की फुटेज खंगाली है, लेकिन अब तक विवेक के कातिलों का सुराग नहीं मिला है। पुलिस सर्विलांस आदि की मदद से कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। हत्याकांड को लेकर पुलिस करीबियों पर शक जाहिर कर उनसे भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

21 अगस्त को कंकरखेड़ा के डिफेंस एनक्लेव बी ब्लॉक निवासी मॉडल विवेक शाहू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शव दुल्हैड़ा स्थित सरकारी नलकूप के पास आंनदपाल के खेत के पास आरोपियों ने फेंक दिया था। इस मामले में पुलिस जांच विवेक की महिला मित्र और दो करोड़ की भूमि बेचने के पहलु से शुरू हुई। शुक्रवार को महिला मित्र पल्लवपुरम थाने में बयान दर्ज कराने पहुंची। महिला मित्र ने बताया कि उसका दिसंबर 2023 से विवेक से कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन

इसके अलावा दो अन्य दोस्तों को भी बुलाया गया है, वह शनिवार को भी बयान दर्ज कराने नहीं आए। पुलिस ने लगभग 4 दिन में कंकरखेडा, मोदीपुरम क्षेत्र और आसपास तक के करीब 100 से अधिक सीसीटीवी के फुटेज चेक किए। इसके बावजूद पुलिस ने हत्यारोपियों के संबंध में सुराग मिलने की जानकारी नहीं दी है। विवेक की हत्या की कड़ी जोड़ने में पुलिस लगी है, लेकिन अभी कोई सफलता नहीं मिली। सर्विलांस की टीम और दो अन्य टीम इस घटना के खुलासे में लगी हैं। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
आखिर क्यों रिचार्ज नहीं किया था अपना फोन
मॉडल विवेक शाहू की हत्याकांड में पुलिस उलझी हुई है। वह घर में रह रहा था और तीन महीने से बहुत कम बाहर निकलता था। उसके दो मोबाइल नंबर थे और दोनों पर ही रिचार्ज नहीं किए गए। घर से वाईफाई के जरिये व्हाट्सएप कॉल से ही बात करता था। घर से निकलने से पहले उसने इतना तो बताया कि दोस्त आ रहे हैं, लेकिन नाम नहीं बताया कि कौन दोस्त आ रहे हैं।

---
दुल्हैड़ा के जंगल तक ले जाने वाला हो सकता है परिचित
पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि जहां पर विवेक शाहू की हत्या कर शव फेंका गया है, वहां पर कोई परिचित ही जा सकता है। या वहां किसी को जानकारी हो तभी कोई जा सकता है। कंकरखेडा से करीब पांच किमी दूर जाकर उसका शव का मिलना किसी परिचित पर शक पैदा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed