फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   10 female teachers for 24 female students, yet the system is poor.

Meerut News: 24 छात्राओं पर 10 शिक्षिकाएं, फिर भी व्यवस्था खराब

Mon, 13 Jul 2026 07:08 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 13 Jul 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
10 female teachers for 24 female students, yet the system is poor.
सरूपुर। भूनी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करती महिला आयोग की सदस्य। संवाद
भूनी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में अनियमितता मिलने भड़की राज्य महिला आयोग की सदस्य
विज्ञापन

छात्राओं को निर्धारित मेन्यू के अनुसार नहीं मिलता है खाना
स्टाफ को सुधार करने की दी चेतावनी
निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। गांव भूनी में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में सोमवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने औचक निरीक्षण किया। 24 छात्राओं पर 10 शिक्षिकाएं होने के बाद भी व्यवस्थाएं सही नहीं मिली। छात्राओं को निर्धारित भोजन मेन्यू के अनुसार खाना उपलब्ध नहीं कराने की बात सामने आई। खामियां देख वह भड़क गई और स्टाफ को सख्त चेतावनी देते हुए सुधार के निर्देश दिए।
उन्होंने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। साथ ही पूरे मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजकर आवश्यक कार्रवाई कराने की बात कही। निरीक्षण के दौरान डॉ. मीनाक्षी भराला ने छात्राओं से सीधे बातचीत कर उनके रहने, पढ़ाई, भोजन और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। विद्यालय में वर्तमान में 24 छात्राएं एवं 10 शिक्षिकाएं तैनात हैं, लेकिन इसके बावजूद व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं मिलीं।
विज्ञापन

जांच के दौरान कई आवश्यक रजिस्टर अधूरे पाए गए, जबकि अभिलेखों का नियमित रखरखाव भी नहीं किया जा रहा था। इस पर उन्होंने संबंधित कर्मचारियों से जवाब-तलब किया। निरीक्षण में यह भी सामने आया कि छात्राओं को निर्धारित भोजन मेन्यू के अनुसार खाना उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। इस पर महिला आयोग की सदस्य ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि आवासीय विद्यालयों में छात्राओं के पोषण और स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता और मेन्यू का नियमित पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना अवकाश स्वीकृत कराए अनुपस्थित मिली वार्डन
सबसे गंभीर मामला विद्यालय की वार्डन की अनुपस्थिति का सामने आया। निरीक्षण के समय वार्डन बिना अवकाश स्वीकृत कराए विद्यालय से अनुपस्थित मिलीं। निरीक्षण के दौरान विद्यालय प्रशासन को निर्देश दिए गए कि सभी अभिलेख तत्काल पूर्ण कराए जाएं, भोजन व्यवस्था में सुधार किया जाए तथा छात्राओं को शासन की ओर से निर्धारित सभी सुविधाएं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed