{"_id":"5aca732b4f1c1b486b8b47af","slug":"10-april-ke-liye-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस अप्रैल के लिए अलर्ट, 10 मुख्य स्थान पहरे में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस अप्रैल के लिए अलर्ट, 10 मुख्य स्थान पहरे में
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Apr 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर दस अप्रैल को भारत बंद के वायरल हो रहे मैसेज को लेकर पुलिस-प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हूए तैयारी पूरी कर ली है। शहरी क्षेत्र के लिए जहां पुलिस की 30 विशेष टीमें गश्त पर रहेंगी। वहीं, शहर और बाईपास के दस मुख्य स्थानों पर आरएएफ और पीएसी का पहरा रहेगा। जोन और सेक्टर में एडिशनल एसपी और सीओ प्रशासनिक मजिस्ट्रेटों के साथ जिम्मेदारी संभालेंगे।
एसएसपी मंजिल सैनी ने रविवार को एसपी सिटी मान सिंह चौहान, एसपी क्राइम शिवराम यादव, एसपी देहात राजेश कुमार, एसपी क्राइम शिवराम, यादव और सभी सीओ के साथ समीक्षा बैठक की। पुलिस अफसरों का कहना है कि दस अप्रैल को सिर्फ सोशल मीडिया पर भी एक और भारत बंद का मैसेज वायरल हो रहा है। लेकिन मेरठ में किसी भी संगठन या उनसे जुड़े व्यक्तियों द्वारा इसमें भागीदारी की बात नहीं की गई। हालांकि बवाल के अंदेशे के चलते सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। बीती दो अप्रैल को हुए उपद्रव को देखते हुए अधिकारी आरएएफ और पीएसी के साथ फ्लैग मार्च निकाल रहे हैं।
कंकरखेड़ा बना अलग से जोन
शहर में कोतवाली, ब्रह्मपुरी, कैंट, सिविल लाइन में जोनल पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। जिनका सहयोग सीओ और थाना प्रभारी करेंगे। वहीं, कंकरखेड़ा क्षेत्र के लिए अलग से जोन बनाया गया है, जिसके जोनल अधिकारी एसपी क्राइम शिवराम यादव रहेंगे। देहात की भीड़ को रोकने की पूरी तैयारी की गई है। कंकरखेड़ा बाईपास पर पुलिस का विशेष फोकस रहेगा।
विज्ञापन
विशेष टीमों में खास क्या
एसपी सिटी मान सिंह चौहान के अनुसार शहर में गठित तीस स्पेशल टीमों में दो कंपनी आरएएफ, चार कंपनी दो प्लाटून पीएसी और पुलिस फोर्स शामिल की गई है। तीस क्यूआरटी में दस टीमों में महिला पुलिसकर्मी रहेंगी। प्रत्येक टीम में एक दरोगा के अलावा सात सिपाही रहेंगे। वहीं 50 पीएसी जवान और 50 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन में रिजर्व में रखे गये हैं।
इन स्थानों पर रहेगा पहरा
कचहरी स्थित आंबेडकर चौक, कंकरखेड़ा मुख्य मार्केट, शोभापुर गांव, एनएच-58 बाईपास पर शोभापुर पुलिस चौकी, परतापुर तिराहा, मलियाना, बेगमपुल, भूमिया का पुल, हापुड़ अड्डा चौराहा, घंटाघर, पीवीएस रोड स्थित कुटी चौराहे पर आरएएफ और पीएसी के जवान तैनात रहेंगे।
दंगा नियंत्रण उपकरण से लैस पुलिस
एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि महिला पुलिस कर्मियों के अलग से पांच दस्ते बनाए गए हैं। प्रत्येक दस्ते में 8-10 महिला पुलिस कर्मी होंगी। इनका नेतृत्व महिला थानाध्यक्ष रश्मि चौहान और एएचटीयू प्रभारी आसमां खान करेंगी। से महिला पुलिसकर्मी दंगा नियंत्रण उपकरणों से लैस होंगी।
वीडियोग्राफी करेंगी पुलिस टीमें
पुलिसकर्मियों की 20 से ज्यादा टीमें कंकरखेड़ा, टीपी नगर, मलियाना, नौचंदी, सिविल लाइन और मेडिकल क्षेत्रों में टीमें प्रत्येक गतिविधियों की फोटो और वीडियोग्राफी करेंगी। एसएसपी सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रही हैं।