{"_id":"5f0625128ebc3e6377491e4c","slug":"1-7-lac-robbry-with-finance-agent-meerut-news-mrt4903156162","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंस कंपनी के एजेंट से दिनदहाड़े 1.07 लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनेंस कंपनी के एजेंट से दिनदहाड़े 1.07 लाख की लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाइनेंस कंपनी के एजेंट से दिनदहाड़े 1.07 लाख लूटे
मेरठ। कंकरखेड़ा में बुधवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के एजेंट की कनपटी पर पिस्टल लगाकर 1.07 लाख रुपये की लूट कर ली। सीईओ दौराला व कंकरखेड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा।
मोदीपुरम में भारत फाइनेंस कंपनी का ऑफिस है। बुधवार को फाइनेंस कंपनी का एजेंट अंकुर पुत्र सुभाष निवासी अंती मुजफ्फरनगर, सरधना क्षेत्र के नानू और ददुआ गांव से पैसों का कलेक्शन करके लौट रहा था। कंकरखेड़ा क्षेत्र के जंगेठी व बटजेवड़ा गांव मार्ग पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने अंकुर की बाइक के आगे अपनी बाइक लगा दी। बदमाशों ने कनपटी पर पिस्टल लगाकर अंकुर से 1.07 लाख रुपये छीन लिए। विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मारने की धमकी दी। बदमाशों ने पिस्टल की बट मारकर अंकुर को घायल कर दिया और फिर वहां से फरार हो गए। जानकारी मिलते ही कंकरखेड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ दौराला पंकज सिंह ने मौके पर जाकर बदमाशों की तलाश में कांबिंग भी की। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा बिजेंद्र सिंह राणा ने बदमाशों की तलाश में तीन जगह दबिश दी लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। फाइनेंस कंपनी के मैनेजर नितेश शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। पीड़ित अंकुर से पुलिस ने पूछताछ की और फिर मुकदमा दर्ज कर लिया।
पहले भी हो चुकी इस कंपनी के एजेंट से लूट
चार महीने पहले भारत फाइनेंस कंपनी के एजेंट सोनू निवासी दादरी से रुड़की रोड पर बदमाशों ने लूट की थी। बदमाशों ने 1.30 लाख रुपये एजेंट से लूटे थे। जिसमें सदर बाजार पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट का पैसा बरामद कर लिया था। कंकरखेड़ा में लूट की वारदात के बाद पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूट करने वाले गिरोह का पता लगाया। बताया गया कि सदर बाजार पुलिस द्वारा भेजे गए तीनों आरोपी अभी जेल में बंद हैं। अब पुलिस दूसरे गैंग पर काम कर रही है।
विज्ञापन
फाइनेंस कंपनी के एजेंट से दिनदहाड़े लूट करने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस लगी हुई है। जल्द बदमाशों को पुलिस गिरफ्तार करेगी और लूट का पैसा भी बरामद करेंगे। अभी फाइनेंस कंपनी के एजेंट से भी पूछताछ की जा रही है। -अजय कुमार साहनी, एसएसपी