फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   1.40 lakh families got ration in two days

दो दिन में 1.40 लाख परिवारों को मिला राशन

Fri, 03 Apr 2020 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
1.40 lakh families got ration in two days
मेरठ। जनपद में बुधवार से शुरू हुए राशन वितरण के तहत जिला प्रशासन ने दो दिन में 1.40 लाख परिवारों तक राशन पहुंचा दिया है। सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक खोली जा रहीं सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से लगातार कार्डधारकों को राशन बांटा जा रहा है। अफसरों ने उम्मीद जताई है कि अप्रैल माह में सभी कार्डधारकों को तीन माह का राशन उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक, जिले में 929 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानें हैं। दस पांच दुकानों को छोड़कर सभी खुल रही हैं। जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह का कहना है कि दो दिन में सभी राशन दुकानों से एक लाख 40 हजार राशन कार्ड धारकों को राशन बांटा जा चुका है। कुल चार लाख 75 हजार राशन कार्ड धारकों को राशन दिया जाना है। इसी प्रकार वितरण चला तो चार दिन में प्रथम चरण का राशन बांट दिया जाएगा। अगर कहीं पर श्रम विभाग में रजिस्टर्ड मजदूरों को राशन मिलने में दिक्कत आ रही है तो उसको दूर किया जाएगा। हो सकता है कुछ मजदूरों ने विभाग में रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण न कराया हो। अगर किसी राशन की दुकान पर श्रम विभाग के कार्ड मशीन स्वीकार नहीं कर रही है तो उसको अपडेट कराया जाएगा। बृहस्पतिवार को देहात में नेटवर्क खराब होने के कारण दोपहर 1:30 बजे तक राशन वितरण में दिक्कतें रही। उसके बाद सभी दुकानों पर मशीनें संचालित हुईं। देर शाम तक राशन वितरण किया गया। शहर के कुछ इलाकों में जनता सोशल डिस्टैंसिंग को नजर अंदाज कर रही। ऐसे लोगों को समझाने के लिए हमारी टीम, पुलिस और सामाजिक संस्थाओं के सदस्य लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed