फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut: Raid in Ansal Town, 6 boys and 6 girls found in the flat, neighbors said shameful

Meerut: अंसल टाउन में छापा, फ्लैट में मिले 6 युवक-6 युवती, मौके पर मिले सामान को देख पड़ोसी बोले- शर्मनाक

Wed, 09 Apr 2025 10:48 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 09 Apr 2025 10:48 PM IST
सार

मेरठ के एक डॉक्टर के फ्लैट में रोजाना युवक-युवतियों का आना-जाना हो रहा था। देर रात तक पार्टी हो रही थी। पड़ोसियों ने शिकायत की तो पुलिस ने छापा मार दिया। मौके पर आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। 

विज्ञापन
Meerut: Raid in Ansal Town, 6 boys and 6 girls found in the flat, neighbors said shameful
छापा मारने पहुंची पुलिस से बात करते कालोनी के लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पल्लवपुरम स्थित अंसल टाउन कॉलोनी में पुलिस ने छापा मार दिया। फ्लैट से 6 युवक और 6 युवतियों को बरामद किया। मौके से शराब की बोतल और नशे की सामग्री बरामद की। पुलिस ने फ्लैट के मालिक और उसके बेटे को हिरासत में ले लिया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि यहां पर बड़े स्तर पर सेक्स रैकेट चल रहा था। 
विज्ञापन

 

Meerut: Raid in Ansal Town, 6 boys and 6 girls found in the flat, neighbors said shameful
मौके पर एकत्र पड़ोसी। - फोटो : अमर उजाला
अंसल टाउन की लोटस टावर बिल्डिंग में फ्लैट संख्या एल 205 मेरठ के एक चिकित्सक का है। यहां पर लगातार युवक और युवती आते रहते थे। पड़ोसियों का कहना है कि यहां पर आएदिन पार्टी होती हैं, नशे का सामान परोसा जाता है और गलत काम होता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut: Raid in Ansal Town, 6 boys and 6 girls found in the flat, neighbors said shameful
फ्लैट में मिला सामान। - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को तीन कारों में युवक-युवतियां फ्लैट में आए और तेज आवाज में म्यूजिक बजाने लगे। पड़ोसियों ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। पुलिसकर्मियों ने आकर फ्लैट के अंदर तलाशी ली तो फ्लैट में 6 युवक और 6 युवती मिले। शराब और बियर की बोतलें, नशे की सामग्री और कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिलीं। 

 
विज्ञापन

इस दौरान बिल्डिंग से काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और हंगामा करने लगे। सूचना पर क्षेत्राधिकारी दौराला चंद्र प्रकाश गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फ्लैट के मालिक डॉक्टर, उसके बेटे को हिरासत में ले लिया और थाने भेज दिया। पकड़े गए ज्यादातर युवक-युवती एक यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्रा बताए जा रहे हैं। 
 

ऑनलाइन एप के जरिए करते थे फ्लैट बुक
क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि फ्लैट को चिकित्सक का बेटा किराए पर देता था। ऑनलाइन एप के जरिए फ्लैट की बुकिंग की जाती थी। दो महिला मेड प्रतिदिन फ्लैट की सफाई कर चली जाती थी। उसके बाद पूरे दिन युवक-युवतियों का आना-जाना लगा रहता था। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed