{"_id":"67e1099afeccd0faea027735","slug":"meerut-fire-broke-out-after-head-on-collision-between-canter-and-dumper-driver-burnt-alive-2025-03-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: कैंटर और डंपर की आमने-सामने की टक्कर के बाद लगी आग, जिंदा जल गया चालक, चार की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: कैंटर और डंपर की आमने-सामने की टक्कर के बाद लगी आग, जिंदा जल गया चालक, चार की हालत गंभीर
Mon, 24 Mar 2025 12:58 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 24 Mar 2025 12:58 PM IST
सार
गंगनहर कांवड़ यात्रा मार्ग पर यह दर्दनाक हादसा हुआ। दिल्ली निवासी कैंटर चालक बुरी तरह चीखता-चिल्लाता रहा, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
टक्कर लगने के बाद जलता कैंटर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गंगनहर की चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर डूंगर गांव के मंदिर के पास शनिवार रात कैंटर और डंपर की टक्कर हो गई। दोनों वाहनों में आमने सामने की टक्कर के बाद कैंटर में आग लग गई। आग में जलकर कैंटर चालक शालीमार बाग दिल्ली निवासी छवि की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में डंपर में सवार चार युवक घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
विज्ञापन
सुबह आग बुझी तो कैंटर का ये हाल हो चुका था।
- फोटो : अमर उजाला
एसपी देहात राकेश मिश्रा ने बताया कि शनिवार देर रात लगभग एक बजे रोहटा क्षेत्र में गंगनहर कांवड़ मार्ग पर हादसा हुआ। सरधना की ओर से आ रही कैंटर की डूंगर मंदिर के पास तेज रफ्तार डंपर से टक्कर हो गई। इससे कैंटर में आग लग गई। आग में झुलसकर कैंटर चालक छवि पुत्र गुड्डू हैदरपुर थाना शालीमार बाग की मौत हो गई। वह जान बचाने और मदद के चीखता चिल्लाता रहा लेकिन कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। हादसे में डंपर में चालक समेत चार युवक घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सरधना सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं, मृतक चालक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
घायल हुआ युवक अस्पताल में।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस कैंटर में आग लगने की वजह पता लगाने का प्रयास कर रही है। सरधना सीएचसी पर घायल चालक उस्मान पुत्र जमील, कामिल व राकिब पुत्रगण अफसर अली, फरहान पुत्र दिलशाद निवासी सरधना को भर्ती कराया गया था, जिनको गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर कर दिया गया।