फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The oath was administered to subordinates hygiene

मातहतों को दिलाई स्वच्छता की शपथ

Mon, 14 Mar 2016 11:42 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
BEARU, AMAR UJALA, MAU Updated Mon, 14 Mar 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
The oath was administered to subordinates hygiene
रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान के तहत नुक्क्ड़ नाटक प्रस्तुत करते स्काउट गाइड कैडेट।
 रेलवे स्टेशन को साफ सुधरा रखने के लिए आमजन का भी सहयोग लिए जाने की पहल की गई है। इसी संदर्भ में रेलवे स्टेशन पर सोमवार को पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ उपमहाप्रबंधक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी पीएन राय के निर्देशन और नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। लोगों से हस्ताक्षर करवाकर स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। जिसमें लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। स्काउट गाइड कैैडेटों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया। 
विज्ञापन



सोमवार को पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ उपमहाप्रबंधक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी ने सबसे पहले रेलवे स्टेशन पर साफ-सफाई का निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ एक जगह कूड़ेदान न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने रेलवे स्टेशन पर मौजूद अधिकारी और कर्मचारियों को सफाई के प्रति शपथ दिलाई। शपथ कार्यक्रम के बाद रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसमें सभीने बढ़चढ़कर सफाई के प्रति अपनी जागरूकता दिखाई।
विज्ञापन



कार्यक्रम के दौरान स्काउट गाइड कैडेटों ने पूरे रेलवे स्टेशन पर सफाई अभियान चलाकर सफाई की। इसके बाद नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। स्काउट गाइड्स के सदस्यों ने पूरे स्टेशन परिसर में स्वच्छता का संदेश पोस्टर, स्टीकर, हैंडबिल एवं अन्य के माध्यम से प्रसारित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके अतिरिक्त स्टेशन पर बॉयो टॉयलेट के एक मॉडल को प्रदर्शित कर यात्रियों को बॉयो टॉयलेट इस्तेमाल करने संबंधी सावधानी के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और उसके लाभ के बारे में बताया गया। इसके साथ ही स्टेशन परिसर एवं गाड़ियों में स्वच्छता के पोस्टर भी लगाए गए। स्वच्छता अभियान के बारे में बताते हुए उपमहाप्रबंधक पीएन राय ने कहा कि रेलवे विभाग स्वच्छता के प्रति बहुत जागरू है।



और इसमें आम लोगों का भी सहयोग चाहिए। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक  संतोष शुक्ला, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक पी सी जायसवाल ,वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी नीरज , वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजिनियर एम के सिंह , सतर्कता संगठन गोरखपुर के वरिष्ठ पर्यवेक्षक/निरीक्षक, पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट एण्ड गाइड जिला संघ  के सदस्य तथा रेल यात्री उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed