फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   डीजे पर डांस को लेकर आपस में भिड़े बराती-घराती, पांच घायल

डीजे पर डांस को लेकर बराती घराती में हुई मारपीट, पुलिस के हस्तक्षेप से हुई शादी

Sat, 23 Feb 2019 12:28 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ Published by: Sayali Maurya Updated Sat, 23 Feb 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
डीजे पर डांस को लेकर आपस में भिड़े बराती-घराती, पांच घायल
dance

मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कोईरियापार बाजार में गुरुवार को एक वैवाहिक कार्यक्रम में डीजे पर डांसरों के साथ डांस को लेकर घराती-बराती आपस में भिड़ गए। जिसमें दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही अपने देखरेख में विवाह सकुशल पूर्वक संपन्न कराया।

विज्ञापन


मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कोईरियापार बाजार निवासी विंध्याचल के यहां घोसी कोतवाली क्षेत्र के जामडीह गांव से बारात आई हुई थी। जलपान के बाद द्वारपूजा के दौरान डीजे पर डांसरों के साथ नाचने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर दोनों पक्ष एक दूसरे से हाथापाई पर उतर आए। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


इस घटना की जानकारी पर 100 डायल मौके पर पहुंची, लेकिन मामला बढ़ता देखकर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौक पर एसओ पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। जहां दोनों पक्षों को समझा बुझाकर विवाह सकुशल सम्पन्न कराकर मध्य रात्रि में विदाई करवा दिया। खबर लिखे जाने तक कोतवाली में अभी तक किसी पक्ष से घटना के संबंध में कोई तहरीर नही दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed