फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   center Failed on every front

हर मोर्चे पर केंद्र विफल

Sun, 06 Mar 2016 11:52 PM IST
BEARU, MAU
BEARU, MAU Updated Sun, 06 Mar 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
center Failed on every front
नगर क्षेत्र के हिन्दी भवन में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के प्रांतीय प्रतिनिधि प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते ट्रेड यूनियन लीडर जे एस मंजूमदार।
 माकपा का प्रांतीय प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार को नगर के हिंदी भवन में हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के प्रति केंद्र सरकार विफल साबित हो रही है। जनता ने जो उम्मीदें पाल रखी थी, वह धूलधूसरित नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन



ट्रेड यूनियन लीडर जेएस मजूमदार ने कहा कि भाजपा जनता का ध्यान भटकाने के लिए वामपंथ, जनवाद पर देश भर में हमला बोल रही है। संघ परिवार, आरएसएस तथा भाजपा के लोग मोदी सरकार की आलोचना करने वालों को देशद्रोही करार दे रहे हैं और उन पर हमले किए जा रहे हैं।
विज्ञापन



रोहित बेमुला नामक प्रतिभाशाली दलित छात्र को आत्महत्या के लिए विवश किया गया। इसकी आवाज देश भर से उठी लेकिन दबा दी गई। वामपंथी तथा सीपीआईएम और सभी जनवादी प्रगतिशील ताकतें रोहित बेमुला की आत्महत्या एवं जेएनयू के अध्यक्ष कंहैया कुमार पर गलत ढंग से व्यवहार कर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराए जाने के लिए आंदोलन चलाया। इसके चलते भाजपा के लोग बौखला गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



संवैधानिक अधिकारों को पैरों तले रौंदने वालों को देशभक्त कैसे कहा जा सकता है। कहा कि देेश में जानबूझ कर अराजकता का माहौल पैदा किया जा रहा है। जब से भाजपा की सरकार आई है। तब से माहौल खराब कर जनता को गुमराह करने की साजिश रची जा रही है। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला सचिव वीरेंद्र कुमार, हीरालाल आदि  उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed