{"_id":"edb81a1c82d30d5eabd476da633e0792","slug":"zila-panchayat-election-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायतः मैदान में ममता, ललित और सुनीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायतः मैदान में ममता, ललित और सुनीता
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 01 Jan 2016 07:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को भाजपा, बसपा और सपा के उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामांकन दाखिल किए। इसके लिए समर्थकों के साथ तीनों ही प्रमुख प्रत्याशी कलक्ट्रेट पहुंचे।
शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए जिलाधिकारी कोर्ट में नामांकन दाखिल किए गए। सबसे पहले बसपा उम्मीदवार ललित शर्मा ने जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार को नामांकन दिया। इस दौरान उनके पिता पूर्व मंत्री श्याम सुंदर शर्मा, छाता क्षेत्र विधायक तेजपाल सिंह, गोवर्धन क्षेत्र विधायक राजकुमार रावत, योगेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
इसके बाद नामांकन के लिए भाजपा उम्मीदवार ममता चौधरी यहां पहुंची। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी को नामांकन पत्र दिया। इस दौरान पूर्व सांसद तेजवीर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप चौधरी, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, जिलाध्यक्ष डा. डीपी गोयल, एसके शर्मा, रामरसपाल पौनिया, मनोज फौजदार, मोनी ताऊ आदि पार्टी नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
सबसे बाद में सपा उम्मीदवार सुनीता नौहवार पहुंचीं। उनके साथ पार्टी के जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा और पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर किशोर सिंह, जिला सहकारी बैंक चेयरमैन जगदीश नौहवार, जिला महासचिव तनवीर अहमद आदि कलक्ट्रेट पहुंचे।