फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Youth's body found hanging from a tree

Mathura News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Youth's body found hanging from a tree
चौमुहां। थाना जैत क्षेत्र के गांव मोरा में बृहस्पतिवार सुबह युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन ने गांव के ही कुछ नामजद लोगों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


गांव मोरा निवासी प्रताप (40) पुत्र रामजीलाल का शव घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ से लटका मिला। परिजनों के अनुसार प्रताप बुधवार रात घर पर सोया था। गुरुवार सुबह उसका शव पेड़ से लटका देख परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर थाना जैंत पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक के परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि कुछ समय पूर्व उनकी नातिन को गांव का ही एक युवक अपने साथ ले गया था। इस संबंध में थाना जैत में नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि उसी रंजिश के चलते प्रताप की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि कुछ समय पहले प्रताप के पैरों का ऑपरेशन हुआ था और वह ठीक से चल-फिर नहीं पाता था। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed