{"_id":"64c89d7a157c10cf0a07f167","slug":"youth-drowned-while-taking-bath-in-kusum-sarovar-in-mathura-2023-08-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आंखों के सामने डूब गया पियूष: चाहकर भी न बचा पाए दोस्त, गिरिराजजी की परिक्रमा से पहले सरोवर में नहा रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंखों के सामने डूब गया पियूष: चाहकर भी न बचा पाए दोस्त, गिरिराजजी की परिक्रमा से पहले सरोवर में नहा रहे थे
Tue, 01 Aug 2023 11:21 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 01 Aug 2023 11:21 AM IST
सार
मथुरा में एक युवक कुसुम सरोवर में नहाते समय डूब गया। दोस्त चाहकर भी उसे बचा नहीं पाए। गिरिराजजी की परिक्रमा से पहले तीन दोस्त सरोवर में नहा रहे थे।
विज्ञापन
मथुरा में आंखों के सामने डूब गया पियूष: चाहकर भी न बचा पाए दोस्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार की सुबह एक युवक कुसुम सरोवर में स्नान करते समय डूब गया। चीख सुनकर मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कर रही है। वह दोस्तों के साथ परिक्रमा करने आया था।
विज्ञापन
मामला गोवर्धन थाना क्षेत्र के परिक्रमा मार्ग स्थित कुसुम सरोवर का है। यहां पियूष शर्मा (23) अपने दोस्तों सचिन और पवन के साथ गिरिराज जी की परिक्रमा करने के लिए आया था। इससे पहले तीनों दोस्त परिक्रमा मार्ग स्थित कुसुम सरोवर पर स्नान करने के लिए रुके।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Mathura News: फेसबुक की महिला दोस्त को मजार ले जाकर चाकू से गोदा...अब पुलिस के खौफ से कोर्ट में किया सरेंडर
विज्ञापन
स्नान करने के दौरान पीयूष गहराई में जाने से डूबने लगा। उसे डूबता देख साथी सचिन और पवन ने बचाने की कोशिश की। काफी देर तक जद्दोजहद करने के बाद भी वह सफल नहीं हुए। उनकी आंखों के सामने ही पियूष डूब गया। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी।
यह भी पढ़ेंः- जमीन-पैसे के लालच में हत्या: फौजी जीजा ने रची खौफनाक साजिश...भाइयों ने दिया साथ, इकलौते साले को दी दर्दनाक मौत
यह भी पढ़ेंः- जमीन-पैसे के लालच में हत्या: फौजी जीजा ने रची खौफनाक साजिश...भाइयों ने दिया साथ, इकलौते साले को दी दर्दनाक मौत
सूचना पर एसडीएम दीपिका मेहर, थानाध्यक्ष ओमहरि वाजपेई और चिकित्सा प्रभारी बी.ए सिसोदिया टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने सूचना देकर पीएसी गोताखोरों को बुलाया। उनकी मदद से पीयूष की तलाश शुरू की। एसडीएम दीपिका मेहर ने बताया कि युवक के डूबने की सूचना मिली थी। तलाश की जा रही है।