फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Youth dies in road accident

सड़क हादसे में युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 07:45 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in road accident
मथुरा/बलदेव। शहर के कृष्णापुरी तिराहे पर मंगलवार की देररात जमुनापार की ओर से तेजगति से आती कार ने जमुनापार की ओर जाती बुलट बाइक में सामने से टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक दूर जा गिरा। इसी बीच आई ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे रौंद दिया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए और युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक नंबर के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और देररात परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन

बताया गया कि राजू चौधरी (31) स्व. रघुनाथ सिंह निवासी बालाजीपुरम थाना हाईवे था। परिजनों ने कार चालक पंकज कुमार शर्मा निवासी राधाकृष्णधाम कॉलोनी सदर बाजार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। उधर, तल्सीगढ़ी अशोक नगर निवासी विशंभर (57) मंगलवार की 9 बजे घर से भांजे प्रदीप के साथ बाइक पर चक्की से आटा लेने जा रहे थे।
विज्ञापन

तभी मड़ोरा बिजलीघर के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे मामा, भांजे गंभीर रूप सेे घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए आगरा एसएन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने विशंभर को मृत घोषित कर दिया। प्रदीप की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed