फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Youth commits suicide, three have been sued for instigating

युवक ने की सुसाइड, उकसाने में तीन पर मुकदमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 08:22 PM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide, three have been sued for instigating
मथुरा। गोविंदनगर की कृष्णापुरम कॉलोनी के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। युवक ने अपनी वीडियो में तीन मंगलामुखियों को दोषी ठहराया है। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

थाना गोविंद नगर के वृंदावन रोड पर कृष्णापुरम कॉलोनी में रहने वाले हरप्रसाद उर्फ रवि(22) पुत्र चंद्र किशोर जोशी ने अपने घर में लगे लोहे के जाल(टट्टर) पर लटककर फांसी लगा ली। घटना के समय उसकी मां और भाभी छत पर थे। जब वे लोग नीचे उतरे तब उन्हें जानकारी हुई। इससे घर में कोहराम मच गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम हाउस में रवि के भाई दीपक ने बताया कि वह और उसके पिता भागवत कथा सुनाने का काम करते हैं। इसी सिलसिले में गाजियाबाद गए थे। सूचना मिलने के बाद ही लौट आए। दीपक ने तीन किन्नरों को इस घटना के लिए दोषी ठहराने वाला वीडियो भी पत्रकारों को दिखाया। इसमें वह इस घटना के लिए किन्नरों के आतंक बता रहा है। परिजनों ने इसकी वीडियो पुलिस को भी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में रवि बता रहा है कि वह क्षेत्र के कुछ मंगलामुखियों के जाल मेें फंस गया था और कई महीनों से उसे उन्हें खूब खिलाया-पिलाया। वीडियो में यह भी कहा गया है कि इनके जाल में फंसे एक युवक ने महिला की तरह वेश रखने और सही से नृत्य नहीं कर पाने पर किन्नरों ने उसका गुप्तांग कटवा दिया था। इस मामले में उसे फंसवाने की धमकी दे रहे थे।

इससे वह तंग आ गया था। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है। इस मामले में रवि के पिता की तहरीर पर थाना गोविंद नगर पुलिस ने मुन्ना, उजाला और सोनम किन्नर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएचओ संजय कुमार पांडेय ने बताया कि आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed