{"_id":"668f4a7884fd4f42b50278fd","slug":"young-man-shot-his-brother-and-then-surrendered-at-police-chowki-in-mathura-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: युवक ने भाई को मारी गोली, तमंचा लहराते हुए पहुंचा पुलिस चौकी; दोनों में जमीन का है विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: युवक ने भाई को मारी गोली, तमंचा लहराते हुए पहुंचा पुलिस चौकी; दोनों में जमीन का है विवाद
Thu, 11 Jul 2024 08:29 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 11 Jul 2024 08:29 AM IST
सार
युवक ने भाई को गोली मार दी। इसके बाद तमंचा लहराते हुए पुलिस चौकी पहुंचा। दोनों में आपसी लेन देन और जमीन का विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
police crime
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में बुधवार शाम युवक ने अपने ही भाई में गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों भाइयों के बीच पैसे का लेनदेन एवं जमीन का विवाद चल रहा था। ऑटो चालक भाई गोली मारकर हथियार लहराते हुए पुलिस चौकी पहुंच गया। पुलिस ने घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
घटना कोसीकलां थाना क्षेत्र के बैठन गेट की है। ऑफिसर्स कॉलोनी निवासी ऑटो चालक मंगल और उसके भाई हुकम सिंह में आपसी लेन देन व जमीन का विवाद था। इसे लेकर बुधवार शाम मंगल ने बठैन गेट चौराहे पर पुलिस चौकी से महज 15 मीटर की दूरी पर मंगल ऑटो लेकर आया। तमंचा निकालकर फायरिंग करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोली उसके भाई हुकम की आंख के नीचे लगी। इससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। आरोपी हथियार लहराते हुए चौकी पहुंच गया। अपने आप को मुजरिम बताने लगा। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह का कहना है कि फायरिंग की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया गया। आरोपी युवक को पकड़ लिया है। तमंचा बरामद कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर जांच करके कार्रवाई की जा रही है।