{"_id":"69ee6b94e4d33724890a813f","slug":"young-man-returning-from-wedding-ceremony-dies-in-accident-mathura-news-c-412-1-mt21004-7469-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: शादी समारोह से लौट रहे युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: शादी समारोह से लौट रहे युवक की हादसे में मौत
विज्ञापन
चौमुहां (मथुरा)। दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर रविवार तड़के सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
चौमुहां के थोक जुझार निवासी चंदन (25) पुत्र ब्रजमोहन, अपने दोस्त प्रशांत (18) के साथ रविवार रात कोसी में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस गांव लौट रहे थे। रात करीब 12:15 बजे वे एक संस्कृति विश्वविद्यालय के पास रुके। उन्होंने अपनी बाइक सड़क से नीचे कच्चे में खड़ी कर दी। बताया गया है कि चंदन औ्र प्रशांत बाइक के पास खड़े थे, तभी दिल्ली की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार काले रंग की कार ने बाइक समेत दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में चंदन के सिर और शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं। जबकि दोस्त प्रशांत भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों ने दोनों घायलों को केडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने चंदन को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। चंदन के चाचा बेदराम ने थाना छाता में तहरीर देकर आरोपी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बताया गया है कि चंदन की चार साल पहले शादी हुई थी। उनके दो छोटे-छोटे बेटे हैं। वह एसकेएस यूनिवर्सिटी में लैब में कार्यरत थे।