{"_id":"65c73580c2496159340f5499","slug":"young-man-reached-police-station-with-a-pistol-had-to-go-to-his-girlfriend-house-in-mathura-2024-02-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नशा ऐसा चढ़ा: जाना था प्रेमिका के घर, तमंचा लेकर पहुंच गया थाने...पुलिस ने उतार दिया आशिकी का भूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा ऐसा चढ़ा: जाना था प्रेमिका के घर, तमंचा लेकर पहुंच गया थाने...पुलिस ने उतार दिया आशिकी का भूत
Sat, 10 Feb 2024 02:22 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 10 Feb 2024 02:22 PM IST
सार
तमंचा लेकर वो थाने में पहुंचा तो वहां मौजूद कर्मी व फरियादी डर गए। बाद में पता चला कि युवक को प्रेमिका से मिलने उसके घर जाना था। पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़कर हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
Mathura News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के राया में नशे में धुत्त युवक ये भूल गया कि जिसे वो प्रेमिका का घर समझ बैठा, वो पुलिस स्टेशन है। यहां तमंचा लेकर जब वो आया तो पुलिसकर्मी और फरियादी डर गए, लेकिन जेसे ही पुलिस ने उसे हिरासत में लिया तो आशिकी का भूत उतर गया। जब पूछताछ की गई तो हकीकत सामने आई।
ये है मामला
थाना परिसर में शुक्रवार को जब एसआई दिनेश कुमार बकरी चोरी के मामले में पीड़ित की व्यथा सुन रहे थे। तभी एक युवक हाथ में तमंचा लहराता हुआ थाने में घुस आया। अचानक युवक को इस स्थिति में देखकर सब हैरत में पड़ गए। वहीं जब पुलिस ने युवक के हाथ में तमंचा देखा तो पसीने छूट गए। वो नशे में झूम रहा था और कुछ भी सुन समझ नहीं रहा था। पुलिसकर्मी तत्काल ही अलर्ट हो गए और बड़ी ही सावधानी के साथ युवक को दबोच लिया और उसके हाथ से तमंचा छीन लिया।
ये भी पढ़ें - यूपी: आगरा के जिलाधिकारी पर भरी मीटिंग में BDO ने छोड़ा हाथ... FIR हुई वायरल; कांग्रेस ने यूं ली चुटकी

Trending Videos
नशे की हालत में भूल गया प्रेमिका का घर
इसके बाद पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम शेर सिंह निवासी आयराखेड़ा बताया। पुलिस ने जब उससे पूछा कि वो तमंचा लेकर थाने में क्यों आया तो उसने बताया कि वो तो अपनी प्रेमिका के घर जा रहा था, उसे पता ही नहीं चला कि वो थाने में घुस आया है। युवक की ऐसी बात सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। पुलिस ने उसे हिरासत में रखा है।

तमंचा लेकर क्यों जा रहा था प्रेमिका के घर?
थाना प्रभारी ने बताया कि युवक के पास तमंचा कहां से आया इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं वो तमंचा लेकर प्रेमिका के घर क्यों जा रहा था, इस बारे में भी पूछताछ की जाएगी।