फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Young man murdered for protesting against abusive language from aunty

Mathura News: चाची से गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Young man murdered for protesting against abusive language from aunty
मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र में चाची के साथ गाली-गलौज का विरोध करना भतीजे को भारी पड़ गया। दबंगों ने उसके सिर पर लोहे की रॉड से ऐसा प्रहार किया की मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मारपीट में दूसरे पक्ष का युवक भी घायल हुआ है जोकि अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन


हाईवे थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि अशोका हाइट में भगवान सिंह परिवार के साथ रहते हैं। इसी कॉलोनी में रहने वाले संजय अरोड़ा और उनके पुत्र साहिल ने रविवार रात भगवान सिंह की पत्नी के साथ किसी बात को लेकर गाली-गलौज कर दी। इसे लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। गिरधरपुर के अजय नगर में रहने वाले महिला के भतीजे विक्रम सिंह (35) को लगी तो वह बाइक से कॉलोनी में पहुंच गया। उसने भी विरोध किया तो पुनः दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया।
विज्ञापन


इसी दौरान साहिल का मित्र विमल सिंह छठवीं मंजिल से लिफ्ट से नीचे आया और विक्रम के सिर में लोहे की रॉड से प्रहार कर दिया। लोहे की रॉड के प्रहार से विक्रम लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। परिजन उसे लेकर अस्पताल दौड़े, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इधर, मारपीट में विमल के भी चोट लगी है। पुलिस को देख हमलावर पिता-पुत्र मौके से फरार हो गए, जबकि विमल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी पिता संजय अरोड़ा, उसके पुत्र साहिल और दोस्त विमल सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि मुख्य हमलावर अस्पताल में भर्ती है बाकी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed