फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   young man died in horrific collision between two bikes

Mathura News: दो बाइकों की भीषण भिड़ंत में युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
young man died in horrific collision between two bikes
छाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव रनवारी के पास शनिवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की जान चली गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार पिता, दो पुत्र और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को केडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

गांव रनवारी स्थित पेट्रोल पंप के पास एक प्लेटिना और स्प्लेंडर बाइक में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी घायलों को केडी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। दुर्घटना में प्लेटिना सवार थाना बरसाना के गांव सहार निवासी जितेंद्र (23) पुत्र अशोक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

दूसरी बाइक पर सवार थाना बरसाना के गांव डिरावली निवासी भीम पुत्र महीपाल, उनके दो बेटे कृष्णा-अजय और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। कोतवाली प्रभारी कमलेश सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed