{"_id":"6a29c1fbcd9adf9830079db6","slug":"young-man-beaten-and-bike-damaged-while-on-his-way-to-work-mathura-news-c-412-1-mt21004-8824-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: ड्यूटी पर जा रहे युवक को पीटा, बाइक तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: ड्यूटी पर जा रहे युवक को पीटा, बाइक तोड़ी
विज्ञापन
चौमुहां (मथुरा)। थाना जैत क्षेत्र के चौमुहां में दिनदहाड़े दबंगई का मामला सामने आया है। आरोप है कि ओमेक्स के पास बाइक सवार युवक को रास्ते में रोककर दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद वे पीड़ित का पीछा करते हुए उनके घर में घुस गए और परिवार की महिलाओं व बुजुर्गों से भी मारपीट और अभद्रता की। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
पीड़ित विष्णु ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि घटना बुधवार सुबह 10 बजे की है। वह ओमेक्स मार्ग से ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी रास्ते में घात लगाए बैठे गांव निवासी नामजद व 3-4 अज्ञात साथियों के साथ उन्हें घेर लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने बाइक तोड़ दी और लाठी-डंडों से पिटाई की।
पीड़ित जान बचाकर घर की ओर भागा आरोपियों ने पीछा किया। घर में घुसकर दबंगों ने पीड़ित के साथ-साथ परिजन से भी मारपीट की। पीड़ित ने दावा किया है कि घटना का वीडियो उनके पास है। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।